खबर युग

यूपी में शुरू होगी जनगणना की स्वगणना… घर बैठे 30 नवंबर तक भर सकेंगे परिवार का पूरा ब्योरा

प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने बताया कि लोगों को जनगणना पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर मोबाइल OTP के माध्यम से सत्यापन करना होगा.

Gaurav Dwivedi
November 14, 2026
2 min read
यूपी में शुरू होगी जनगणना की स्वगणना… घर बैठे 30 नवंबर तक भर सकेंगे परिवार का पूरा ब्योरा

उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत 16 नवंबर से स्वगणना (self-enumeration) की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. इसके तहत प्रदेश के लोग घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए अपने परिवार और सदस्यों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। यह सुविधा 16 से 30 नवंबर तक उपलब्ध रहेगे.प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने बताया कि लोगों को जनगणना पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर मोबाइल OTP के माध्यम से सत्यापन करना होगा. ऑनलाइन फॉर्म जमा होने के बाद एक विशेष स्वगणना पहचान संख्या (SE ID) जारी होगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा. स्वगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक जनगणना कर्मी घर-घर पहुंचेंगे और दर्ज की गई जानकारियों का सत्यापन करेंगे. खास बात यह है कि ऑनलाइन स्वगणना करना अनिवार्य नहीं है. जो परिवार पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज नहीं करेंगे, उनके घर पहुंचकर गणनाकर्मी स्वयं विवरण एकत्र करेंगे.

स्वगणना में पूछे जाने वाले 40 सवाल

जनगणना के दूसरे चरण में, परिवार और उसके सदस्यों के बारे में 40 सवाल पूछे जाएंगे. इनमें परिवार के सदस्यों के नाम, उम्र, लिंग, आपसी रिश्ते, वैवाहिक स्थिति, शिक्षा, रोजगार, मातृभाषा, दिव्यांगता की स्थिति और अन्य सामाजिक-आर्थिक विवरण शामिल होंगे. इसके अलावा, जाति से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जाएगी। इसका उद्देश्य जनसंख्या के आकार के साथ-साथ लोगों की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक स्थिति के बारे में डेटा इकट्ठा करना है.

स्वगणना प्रक्रिया को कैसे पूरा करें:

  1. सबसे पहले, वेबसाइट https://se.census.gov.in पर जाएं.

  2. राज्यों के विकल्पों में से ‘उत्तर प्रदेश’ चुनें.

  3. घर के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें.

  4. अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP का उपयोग करके सत्यापन (verify) करें.

  5. अपनी पसंदीदा भाषा चुनें.

  6. अपने घर का पता दें और डिजिटल मैप पर अपनी लोकेशन (स्थान) को चिह्नित करें.

  7. घर के सभी सदस्यों से संबंधित सवालों के जवाब दें.

  8. सभी जानकारी की जांच करें और फॉर्म सबमिट करें.

  9. जनरेट हुई SE ID को सुरक्षित रखें और गणना करने वाले (enumerator) के आने पर उन्हें यह ID दें.

  10. ID को सुरक्षित रखना होगा

    इस ID को सुरक्षित रखना होगा. जब गणना करने वाले (Enumerator) आपके घर आएं, तो आपको उन्हें यह नंबर देना होगा. इसके आधार पर, वे पहले से दर्ज की गई जानकारी की पुष्टि करेंगे. इससे परिवार को सारी जानकारी दोबारा देने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स