यूपी में 5 से 17 नवंबर तक सभी पुलिसवालों की छुट्टियां रद्द, दिवाली और छठ के चलते डीजीपी ने दिया आदेश
यूपी डीजीपी ने आदेश जारी कर 5 से 17 नवंबर तक पुलिसकर्मियों के छुट्टी लेने पर रोक लगा दी है। दिवाली और छठपूजा पर्व पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

लखनऊ: दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए यूपी भर के पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर अस्थायी रूप से रोक लग गई है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने 5 नवंबर से 17 नवंबर तक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि अपरिहार्य और विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश दिया जाएगा। सामान्य परिस्थितियों में किसी भी पुलिसकर्मी को छुट्टी नहीं दी जाएगी।
यूपी DGP की ओर से जारी इस आदेश की प्रति सभी विशेष पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक यानी ADG, सभी पुलिस कमिश्नर, जिला पुलिस प्रमुखों (ASP व SP), रेलवे के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों तथा PAC व विशेष सुरक्षा बल समेत पुलिस की अन्य सभी शाखाओं को भेजी गई है। सभी जोन और रेंज के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। मुख्यालय का मानना है कि दीपोत्सव, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा, भाईदूज और छठ पर्व के दौरान लगातार पुलिस बल की पर्याप्त उपलब्धता अनिवार्य है ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर लिया गया फैसला
त्योहारों के इस पूरे पखवाड़े में बड़े शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के बाजारों, प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर आम नागरिकों की भारी आवाजाही रहती है। ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक को निर्बाध रखना पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती होता है। भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, महिला सुरक्षा दस्ते और QRT की तैनाती की जा रही है। इसके साथ ही हाल के दिनों में प्रमुख धार्मिक व शिक्षण संस्थानों को धमकियों से जुड़े संदेशों के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्कता बरत रही हैं, जिसके चलते चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस बल की शत-प्रतिशत मौजूदगी जरूरी मानी गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)