खबर युग

यूपी में 10 IPS और 18 PPS अफसरों का तबादला, माविस टॉक बनीं ADCP लखनऊ

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है. शासन ने 10 IPS और 18 PPS समेत 28 अधिकारियों के तबादले किए हैं.अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट, जिलों और विभिन्न इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है.

Gaurav Dwivedi
November 25, 2026
3 min read
यूपी में 10 IPS और 18 PPS अफसरों का तबादला, माविस टॉक बनीं ADCP लखनऊ

उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. शासन की ओर से जारी आदेश के तहत 10 आईपीएस और 18 पीपीएस अधिकारियों समेत कुल 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इनमें कई अधिकारियों को एक पुलिस कमिश्नरेट से दूसरे कमिश्नरेट में भेजा गया है, जबकि कई अधिकारियों को जिलों और पुलिस की विभिन्न इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. आईपीएस अधिकारियों की सूची में 2020, 2021 और 2022 बैच के अधिकारी शामिल हैं. वहीं, पीपीएस अधिकारियों को जिलों में अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), ग्रामीण, नगर, अपराध, यातायात और सुरक्षा समेत विभिन्न पदों पर तैनाती दी गई है.

10 IPS अधिकारियों के तबादले

आईपीएस पुनीत द्विवेदी को पुलिस मुख्यालय से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है. नीतू को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट से गौतमबुद्धनगर, शिवा सिंह को कानपुर नगर से आगरा और अमित कुमावत को लखनऊ से गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है. इसी तरह किरण यादव को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से एएनटीएफ मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) बनाया गया है. पुष्कर वर्मा को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट से फतेहगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है.

आदित्य को आगरा से बदायूं में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है. शैव्या गोयल को गौतमबुद्धनगर से गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है. भवरे दीक्षा अरुण को शाहजहांपुर से मेरठ पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS) में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वहीं, माविस टॉक को सोनभद्र से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है.

18 PPS अधिकारियों को भी नई तैनाती

पीपीएस अधिकारियों की सूची में भी बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है. कुमार रणविजय सिंह को मुरादाबाद में नगर क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक से आजमगढ़ में ग्रामीण क्षेत्र का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. अनूप कुमार को मऊ से सोनभद्र भेजा गया है. देवेंद्र सिंह को 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर से शाहजहांपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है. इंदुप्रभा सिंह को लखनऊ में एससीओ मुख्यालय से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है.

अतुल कुमार चौबे को मुजफ्फरनगर से मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) बनाया गया है. ममता कुरील को अलीगढ़ से मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) की जिम्मेदारी दी गई है. गिरीश कुमार सिंह को फतेहगढ़ से अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) बनाया गया है. पीयूष कुमार सिंह को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट से मैनपुरी में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और अभिषेक तिवारी को मैनपुरी से मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) बनाया गया है.

नितिन कुमार सिंह को 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर से मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS) में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. श्रेष्ठा को एटीएस लखनऊ से 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर में उपसेनानायक बनाया गया है. नवीना शुक्ला को एएनटीएफ मुख्यालय से एससीओ मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. नवीन कुमार सिंह को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से पुलिस महानिदेशक के स्टाफ ऑफिसर के पद पर तैनाती दी गई है.

विभा सिंह को मेरठ पीटीएस से छठी वाहिनी पीएसी मेरठ में उपसेनानायक बनाया गया है. राघवेंद्र कुमार मिश्रा को छठी वाहिनी पीएसी मेरठ से पांचवीं वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर भेजा गया है. अरुण कुमार सिंह को यातायात निदेशालय लखनऊ से आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) बनाया गया है. डॉ. हृदेश कठेरिया को बदायूं से यातायात निदेशालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, पंकज कुमार श्रीवास्तव को आजमगढ़ से मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स