यूपी चुनाव में उतरने की तैयारी में शिंदे की शिवसेना, 35 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का प्लान
यूपी चुनाव में एकनाथ शिंदे की शिवसेना 35 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है. पार्टी हिंदुत्व के एजेंडे पर चुनाव लड़ेगी और पहली प्राथमिकता BJP के साथ गठबंधन की है.

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने भी अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी ने प्रदेश की 35 विधानसभा सीटों को चिह्नित किया है, जहां अपने उम्मीदवार उतारने की योजना बनाई जा रही है. प्रयागराज पहुंचे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूळ ने इसकी जानकारी दी.अभिजीत अडसूळ के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में शिवसेना का मुख्य चुनावी एजेंडा हिंदुत्व रहेगा.. महाराष्ट्र में उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन सरकार में है, लेकिन उत्तर प्रदेश में पार्टी अपनी राजनीतिक मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी कर रही है… हालांकि, यूपी में भी बीजेपी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ना शिवसेना की प्राथमिकता है… गठबंधन नहीं होने की स्थिति में पार्टी अकेले चुनाव मैदान में उतर सकती है.
हिंदुत्व के एजेंडे पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना
प्रयागराज में मीडिया से बातचीत के दौरान कैप्टन अभिजीत अडसूळ ने कहा कि शिवसेना उत्तर प्रदेश में हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी. पार्टी ने इसी एजेंडे के आधार पर 35 विधानसभा सीटों को चिह्नित किया है. इन सीटों पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी गतिविधियां बढ़ाने की तैयारी है. मथुरा के मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर अडसूळ ने कहा, ‘मथुरा बीजेपी का मुद्दा है, जबकि शिवसेना का मुद्दा हिंदुत्व है.’ उन्होंने कहा कि बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग राजनीतिक दल हैं और दोनों की अपनी राजनीतिक प्राथमिकताएं हैं.
BJP के साथ यूपी में भी गठबंधन की कोशिश
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना बीजेपी के साथ गठबंधन में सरकार चला रही है. पार्टी उत्तर प्रदेश में भी इसी गठबंधन को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है. हालांकि, अगर सीटों को लेकर सहमति नहीं बनती है तो शिवसेना अपने दम पर चुनाव लड़ने का विकल्प खुला रखेगी. फिलहाल पार्टी ने 35 विधानसभा सीटों को चिह्नित करने की बात कही है. इन सीटों पर उम्मीदवार उतारने की योजना है, लेकिन अंतिम सीटों और उम्मीदवारों को लेकर फैसला आगे की राजनीतिक बातचीत के बाद होगा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)