यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर बनेगी सहमति, रामगोपाल यादव की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय कमिटी
सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय करने को लेकर तैयारियों को तेज कर दिया गया है। इसको लेकर सपा ने सात सदस्यीय कमिटी गठित की है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच अब सीट बंटवारे पर फाइनल बातचीत शुरू होने वाली है। अब तक दोनों दलों के बीच सीटों का बंटवारा तय नहीं हो पाया है। इसको लेकर लगातार नेताओं के बीच बयानबाजी हो रही थी। इस बीच अब समाजवादी पार्टी की ओर से सीट बंटवारे पर कांग्रेस के साथ बातचीत को लेकर सात सदस्यीय कमिटी गठित कर दी गई है। इस कमिटी के अध्यक्ष प्रो. रामगोपाल यादव बनाए गए हैं।
प्रो. रामगोपाल यादव की अध्यक्षता वाली कमिटी सीटों को लेकर कांग्रेस से बातचीत करेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवार के आधार पर सीटों को बांटे जाने की बात करते रहे हैं। वहीं, कांग्रेस नेताओं की ओर से सीटों को लेकर तरह-तरह के दावे किए जाते रहे हैं।
टीम में नेता और एक्सपर्ट शामिल
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर गठित कमिटी की अध्यक्षता रामगोपाल यादव करेंगे। प्रो. यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव हैं। उनकी बातों को कांग्रेस नेता भी गंभीरता से सुनते हैं। साथ ही, इस कमिटी में पांच नेता और दो एक्सपर्ट के शामिल होने की बात सामने आई है। दोनों डेटा एक्सपर्ट पिछले चुनावी आंकड़ों के आधार पर सीट बंटवारे पर अपनी राय देंगे।
सीट बंटवारे को लेकर होगी बैठक
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच यूपी चुनाव 2027 को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। दोनों दलों के बीच 23, 24 और 25 नवंबर को बैठक होने वाली है। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने अपनी कमिटी का गठन कर इस बैठक को महत्वपूर्ण माना है। इसको लेकर पार्टी के नेताओं और एक्सपर्ट की कमिटी की ओर से अपना पक्ष रखा जाएगा।
क्या होगा सीट बंटवारे का फॉर्मूला?
यूपी विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर फार्मूला लगभग तय हो गया है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 और लोकसभा चुनाव 2024 के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर चुनाव होगा। बताया जा रहा है कि जो जहां बेहतर होगा उसके हिस्से में वो सीटें जाएंगी।
समाजवादी पार्टी की ओर से इन चुनावों में दोनों पार्टियों के प्रदर्शन के आधार पर सीटों के बंटवारे का प्रस्ताव रखा जाएगा। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार कह रहे हैं कि बंटवारे में बात सीट संख्या की नहीं है, जो जहां से जीतेगा उसके हिस्से में वो सीट आएगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)