खबर युग

यूपी चुनाव 2027 में कौन होगा BJP का सीएम फेस? डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- कमल का फूल

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले केशव प्रसाद मौर्य ने बीजेपी के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कमल का फूल CM फेस बताते हुए सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी निशाना साधा.

Gaurav Dwivedi
November 24, 2026
1 min read
यूपी चुनाव 2027 में कौन होगा BJP का सीएम फेस? डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- कमल का फूल

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी के सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया है. जौलान में केशव प्रसाद मौर्य ने संवाददाताओं के सवाल के जवाब देते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार लगातार कमल खिलेगा. वहीं, 2027 के मुख्यमंत्री पद को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा कमल का फूल होगा. 20-20 हजार रुपए दिसंबर में देने की बात पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान में हमेशा भाजपा आगे रही है.

केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा, वे चाहें तो खिचड़ी पका लें, चाहें उनकी खिचड़ी कच्ची रह जाए यानी वे गठबंधन करें या गठबंधन न करें लेकिन सपा-कांग्रेस आने वाली नहीं है और भाजपा सत्ता से जाने वाली नहीं है. 2027 में भी तीसरी बार भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की साइकिल को जनता पंचर कर देगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स