खबर युग

यूपी की फल एवं सब्जी मंडियों में नारियल नहीं बेच सकेंगे व्यापारी, हाईकोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?

जस्टिस आलोक माथुर और जस्टिस अमिताभ कुमार राय की बेंच ने स्पष्ट किया कि नारियल को यूपी कृषि उत्पादन मंडी अधिनियम, 1964 की अनुसूची में तिलहन (Oilseeds) की श्रेणी में रखा गया है, न कि फल या सब्जी में.

Gaurav Dwivedi
November 18, 2026
2 min read

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक फैसले में कहा कि यूपी में नारियल तिलहन की कैटेगरी में आता है, इसलिए उसे फल और सब्जी के बाजार में नहीं बेचा जा सकता है. अगर कोई दुकानदार इसका प्रयास करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है. हाईकोर्ट ने आगे कहा कि इसके लिए जो चार्ज की व्यवस्था 2020 में की गई थी, वो मान्य नहीं है. हाईकोर्ट ने इसके लिए यूपी सरकार के कृषि उत्पादन मंडी अधिनियम, 1964 का हवाला दिया है.लाइव लॉ के मुताबिक जस्टिस आलोक माथुर और जस्टिस अमिताभ कुमार राय की बेंच ने स्पष्ट किया कि नारियल को उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी अधिनियम, 1964 की अनुसूची में तिलहन (Oilseeds) की श्रेणी में रखा गया है, न कि फल या सब्जी की श्रेणी में. इसलिए फल और सब्जी मंडी में इसका ट्रेड नहीं किया जा सकता है.

पूरा मामला क्या है?

गाजियाबाद के एक व्यापारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. व्यापारी का कहना था कि 2003 में उसे साहिबाबाद सब्जी मंडी में लाइसेंस मिला था. वह अपने तय स्थान पर हरा नारियल बेचता था. बाद में सब्जी मंडी के अधिकारियों ने उसे वहां से हटा दिया. मंडी के अधिकारियों का कहना था कि नारियल को सब्जी मंडी में नहीं बेचा जा सकता है.

याचिकाकर्ता दुकानदार ने नारियल को फल बताते हुए इसे बेचने की परमिशन मांगी थी, जिसे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है. हाई कोर्ट ने कहा कि यूपी सरकार ने नारियल को तिलहन की कैटेगरी में रख रखा है.

यूपी में नारियल को लेकर नियम?

उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी अधिनियम, 1964 की अनुसूची के तहत A Agriculture (कृषि) की सब-हेडिंग III Oilseeds (तिलहन) में अलसी, मूंगफली, तिल, सरसों और लाही के साथ नारियल को भी शामिल किया गया है. नारियल को तिलहन की श्रेणी में रखने की प्रमुख वजह इससे तेल का उत्पादन और उसका व्यावसायिक इस्तेमाल है.

सवाल- अब आगे क्या होगा?

उत्तर प्रदेश में 72 फल एवं सब्जी मंडियां हैं. यहां अब नारियल बेचना आसान नहीं होगा. प्रदेश में हर महीने 1,000 टन से अधिक नारियल की बिक्री होती है. इस फैसले का कारोबार पर असर पड़ सकता है. अकेले साहिबाबाद मंडी से हर महीने 250 टन नारियल की बिक्री होती है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स