खबर युग

यूपी MLC चुनाव में बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत, विपक्ष सिर्फ प्रत्याशियों के भरोसे नजर आया

यूपी एमएलसी चुनाव के प्रचार के दौरान बीजेपी ने पूरी ताकत झोंकी। वहीं, विपक्ष सिर्फ प्रत्याशियों के भरोसे ही जमीन साधने तक सीमित रहा।

Gaurav Dwivedi
October 24, 2026
3 min read
यूपी MLC चुनाव में बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत, विपक्ष सिर्फ प्रत्याशियों के भरोसे नजर आया

विशेष खबर प्रस्तुति- गौरव द्विवेदी(संपादक)खबर युग (Khabar Yug) हिंदी न्यूज़

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शिक्षक एवं स्नातक कोटे की 11 सीटों पर हो रहे एमएलसी चुनाव के प्रचार के दौरान बीजेपी सरकार और संगठन ने पूरी ताकत झोंकी, जबकि, विपक्ष प्रत्याशियों के भरोसे ही जमीन साधने तक सीमित रहा। चुनाव में कांग्रेस और बसपा पहले से ही बाहर थे। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने प्रत्याशियों के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से ही अपील का सहारा लिया।6 शिक्षक और 5 स्नातक सीटों के लिए मतदान शुक्रवार को हुआ, लेकिन इसकी तैयारी बीजेपी ने काफी पहले से कर दी थी। 72 जिलों तक फैले इस चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी सीटों पर शिक्षक संवाद किया। वहीं, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कई मंत्रियों के अलावा बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारी भी लगातार क्षेत्र में बैठकें करने गए और चुनाव प्रचार भी किया।

ताकि बना रहे मोमेंटम

विधान परिषद में संख्या बल के आधार पर देखा जाए तो बीजेपी काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल 99 सीटों में से 79 पर बीजेपी के एमएलसी हैं। ऐसे में उच्च सदन में 80 प्रतिशत सीटों पर काबिज बीजेपी के लिए इनके नतीजे संख्या बल के लिहाज से बहुत अहम नहीं हैं। लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि असली लड़ाई मोमेंटम और नैरेटिव बनाए रखने की है।

72 जिलों तक फैला था चुनाव

14 लाख से अधिक वोटरों की भागीदारी वाले इस चुनाव का विस्तार 72 जिलों तक है। साथ ही पढ़े-लिखे वोटरों की भागीदारी चुनावी रुख समझने के लिहाज से भी अहम है। इसलिए, सरकार-संगठन 2027 के विधानसभा चुनाव के पहले किसी भी तरह से मोमेंटम या नैरेटिव के आधार पर विपक्ष को कोई मौका नहीं देना चाहता। नतीजों का संदेश जनता और कार्यकर्ताओं दोनों में जाएगा। यही कारण है कि सीएम योगी ने प्रचार और संवाद के मोर्चे पर लगातार खुद को बनाए रखा है। मेहनत का आकलन 27 अक्टूबर को नतीजे करेंगे।

विपक्ष के लिए भी अहम

सपा मुखिया भले ही चुनाव प्रचार या सपा के किसी औपचारिक कार्यक्रम में नहीं गए, लेकिन प्रदेश कार्यालयों पर बैठकों, प्रत्याशियों के बदलाव के जरिए जमीन मजबूत करने की कवायद को आगे बढ़ाते दिखे। सपा के लिए 2027 के समीकरण के साथ ही विधान परिषद में भी अपनी नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी बनाए रखने के लिए यह चुनाव अहम है।

सीट कम होने पर छिनेगी कुर्सी

परिषद में सपा के 10 सदस्य हैं, जो कुल सदस्य संख्या का 1/10 है। एक भी सीट कम हुई तो नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी छिन जाएगी। सपा के मौजूदा एमएलसी आशुतोष सिन्हा स्नातक कोटे और लाल बिहारी यादव शिक्षक कोटे से वाराणसी से और डॉ. मान सिंह यादव इलाहाबाद-झांसी से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके सहित बाकी सीटों के नतीजे उच्च सदन में सपा का दमखम तय करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स