'मॉडल श्रद्धा दुबे ने शिवा को निर्वस्त्र कर लिपस्टिक पोती, पैर तक दबवाती थी', लखनऊ कैफे संचालक मर्डर केस में खुलासा
लखनऊ में कैफे संचालक शिवा शर्मा के मर्डर केस में मॉडल श्रद्धा दुबे और उसके सहयोगी पकड़े गए हैं। पूछताछ में श्रद्धा ने शिवा के साथ अमानवीय व्यवहार की बात कबूल की थी। श्रद्धा उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देती थी और उसके कपड़े उतरवाने का आरोप है।

लखनऊ: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा के मर्डर केस में गिरफ्तार हुई मॉडल श्रद्धा दुबे से हुई पूछताछ और पुलिस तफ्तीश में बेहद चौंकाने वाले अमानवीय पहलू सामने आए हैं। बताया जाता है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश से अलग-अलग व आमने-सामने कराई गई पूछताछ में यह परत खुली है कि वारदात के दिन शिवा को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी गई थी।
श्रद्धा ने शिवा को जलील करने के लिए उसके कपड़े उतरवा दिए थे और फिर उसके शरीर पर लिपस्टिक पोत दी थी। इसके बाद श्रद्धा ने अपनी बहन रश्मि, करीबी आमिर और चालक दानिश के सामने शिवा को जबरन नाचने पर मजबूर किया। चारों ने मिलकर बेबस कारोबारी को घंटों तक बुरी तरह अपमानित और प्रताड़ित किया।
वीडियो बनाकर करती थी ब्लैकमेल
पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में श्रद्धा के कई फरेब बेनकाब हुए हैं। श्रद्धा ने कबूल किया कि वह शिवा का केवल इस्तेमाल कर रही थी और वह पूरी तरह उसके चंगुल व काबू में था। वह शिवा से अपने पैर तक दबवाती थी। इतना ही नहीं, उसने शिवा के कई आपत्तिजनक वीडियो अपने पास बना रखे थे, जिसके दम पर वह उसे ब्लैकमेल करती थी। श्रद्धा ने शिवा को अपने रसूख का खौफ दिखाने के लिए कई बड़े अफसरों और सफेदपोश हस्तियों के साथ पार्टियों की तस्वीरें दिखाई थीं, जिन्हें उसने अपनी पेन ड्राइव में सुरक्षित रखा था। सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा इन्हीं तस्वीरों और प्रभाव के जरिए लोगों पर धौंस जमाती थी और उसने एक प्रभावशाली व्यक्ति के नाम का इस्तेमाल करके हजरतगंज थाने में एक FIR तक दर्ज कराई थी।
संचालक फरार
जांच में सामने आया है कि श्रद्धा हर रात विभूति खंड स्थित किसान बाजार के एक कैफे में अपनी टोली के साथ जाती थी। वहां वह हुक्का पीती थी और वहीं से रईस परिवारों के लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए टारगेट सेट करती थी। शिवा शर्मा से भी उसकी पहली मुलाकात इसी किसान बाजार के कैफे में हुई थी और श्रद्धा की सोशल मीडिया पर मौजूद अधिकांश तस्वीरें उसी कैफे की हैं। श्रद्धा और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद से ही कैफे संचालक अपनी दुकान बंद कर भूमिगत हो गया है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। वहीं, शिवा को प्रताड़ित करने और वारदात के बाद नेपाल भगाने में मदद करने वाला आरोपी आमिर भी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
CJM कोर्ट ने 13 नवंबर तक बढ़ाई न्यायिक अभिरक्षा
इधर, न्यायिक प्रक्रिया के तहत सीजेएम कोर्ट में जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मॉडल श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश की पेशी कराई गई। कोर्ट ने तीनों आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा को आगामी 13 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। सुनवाई के दौरान श्रद्धा ने अदालत से गुहार लगाई कि उसे जेल में अपने वकील से मिलने के लिए हफ्ते में अधिक समय दिया जाए। हालांकि, जब उसने खुद को सशरीर कोर्ट में पेश करने की मांग की और अदालत ने इसका कारण पूछा, तो श्रद्धा ने चुप्पी साध ली। अदालत ने स्पष्ट किया कि जब आवश्यकता होगी, तभी उसे सशरीर कोर्ट तलब किया जाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)