मलिहाबाद में वैन और होंडा सिटी की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, एक दर्जन घायल, बारात से लौटते समय हुआ हादसा
लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के पुरवा गांव में बड़ा हादसा हो गया। वैन और होंडा सिटी की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत और एक दर्जन घायल हो गए हैं।

लखनऊ: लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के पुरवा गांव में बड़ा हादसा हो गया। वैन और होंडा सिटी की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत और एक दर्जन घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बारात से लौटते समय पुरवा गांव के पास हादसा हो गया है। कई घायलों की हालत गंभीर है। घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार व शनिवार की मध्यरात्रि एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पुरवा गांव के पास एक मारुति ओमिनी वैन और होंडा सिटी कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में वैन चालक और 8 साल की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। वैन में सवार 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद होंडा सिटी कार का चालक अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
शादी समारोह से उन्नाव लौट रहे थे
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मारुति ओमिनी वैन में सवार सभी लोग लखनऊ रहीमाबाद स्थित दौलतपुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस उन्नाव के हसनगंज क्षेत्र स्थित कुईया मदारपुर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मलिहाबाद के पुरवा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार होंडा सिटी कार से वैन की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में 20 वर्षीय वैन चालक रामजी उर्फ अमित कुमार और 8 वर्षीय प्रिया उर्फ आकांक्षी की मौत हो गई। मृतक बच्ची प्रिया अपनी मां दयावती के साथ वैन में सवार थी। इसके अलावा हादसे में मासूम की 30 वर्षीय मां दयावती, 16 वर्षीय आशिक, 30 वर्षीय सरोज कुमारी, आनंद और 17 वर्षीय दीपांशी घायल हो गए हैं।
फरार कार चालक की तलाश जारी
आधी रात को हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही मलिहाबाद पुलिस आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त वैन में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद पहुंचाया। वहीं, मृतक वैन चालक और बच्ची के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मलिहाबाद थाने की पुलिस का कहना है कि फरार होंडा सिटी चालक की तलाश की जा रही है और पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)