खबर युग

बीमार हुईं गोरखपुर AIIMS की निदेशक… तो प्राइवेट अस्पताल में करवाया इलाज, सवाल उठने पर दी ये सफाई

गोरखपुर एम्स निदेशक डॉ. विभा के प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाने की खबर सामने आई थी. इस पर उन्होंने कहा- एम्स में कैथ लैब निर्माणाधीन है, इसलिए वे लोग उन्हें निजी अस्पताल ले गए.

Gaurav Dwivedi
October 30, 2026
2 min read
बीमार हुईं गोरखपुर AIIMS की निदेशक… तो प्राइवेट अस्पताल में करवाया इलाज, सवाल उठने पर दी ये सफाई

एम्स गोरखपुर (AIIMS Gorakhpur) की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता के निजी अस्पताल में इलाज कराने की खबर सामने आई थी. इसके बाद एम्स की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे. इन सबके बीच अब डॉ. विभा दत्ता का आधिकारिक पक्ष सामने आया है. Tv9 भारतवर्ष से बात करते हुए कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने स्पष्ट किया कि डॉक्टर्स को दिल से जुड़ी किसी गंभीर समस्या (कैथ लैब की आवश्यकता) का वहम हो गया था, जिसके चलते उन्हें एहतियातन ले जाया गया था.डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर सहकर्मियों को लगा कि कहीं दिल की गंभीर समस्या न हो और कैथ लैब की जरूरत न पड़ जाए. चूंकि एम्स में कैथ लैब निर्माणाधीन है, इसलिए एहतियातन वे लोग उन्हें निजी अस्पताल ले गए थे.उन्होंने कहा, “प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर्स ने मेरी टेस्ट रिपोर्ट देखी, जो बिल्कुल सामान्य थी. उन्होंने कोई इलाज या भर्ती नहीं किया और हम महज आधे घंटे के भीतर वहां से वापस आ गए.” वहीं. एम्स में अति-आवश्यक ‘कैथ लैब’ की अनुपलब्धता और निर्माण प्रक्रिया पर निदेशक ने विस्तार से जानकारी दी. डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि कैथ लैब कोई छोटा सेटअप नहीं है, इसमें इस्तेमाल होने वाले उपकरण बेहद महंगे और अत्याधुनिक होते हैं. इसके लिए उन्होंने मंत्रालय से 14 से 15 करोड़ का विशेष बजट मांगा और मंजूरी ली.

गोरखपुर में किसी भी सरकारी अस्पताल में कैथ लैब नहीं’

उन्होंने दावा किया कि गोरखपुर में किसी भी सरकारी अस्पताल में कैथ लैब नहीं है, लेकिन एम्स में इसकी स्थापना की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और दिसंबर 2026 तक यह पूरी तरह शुरू हो जाएगी. इसके बाद एंजियोप्लास्टी, स्टंट और पेसमेकर लगाने जैसे सभी काम एम्स में ही होंगे. निदेशक ने कहा कि कार्डियोलॉजी से जुड़ी बाकी सभी जरूरी जांचों की व्यवस्था एम्स गोरखपुर में पहले से पूरी तरह उपलब्ध है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स