खबर युग

पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल समेत 3 दोषियों को तीन-तीन साल की सजा, 28 साल पुराने मामले में आया कोर्ट का फैसला

राज्यसभा के पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल समेत तीन दोषियों के खिलाफ कोर्ट ने सजा का ऐलान कर दिया है। तीनों को तीन-तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है। हाइलाइट्स

Gaurav Dwivedi
November 24, 2026
2 min read
पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल समेत 3 दोषियों को तीन-तीन साल की सजा, 28 साल पुराने मामले में आया कोर्ट का फैसला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की लखनऊ एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल के खिलाफ सजा का ऐलान कर दिया है। मामले में पूर्व सांसद समत तीन आरोपियों को दोषी करार दिया गया था। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में सजा सुनाई है। करीब 28 साल पुराने मामले में कोर्ट की ओर से सजा का ऐलान किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

पूर्व राज्यसभा सांसद और व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल पर हजरतगंज स्थित व्यापार कर भवन में मारपीट, तोड़फोड़ और सरकारी वाहन में आगजनी का आरोप लगा था। इस घटना में उनके साथ हुकुमचंद अग्रवाल और देशराज अग्रवाल को भी आरोपी बनाया गया था। घटना 12 अगस्त 1998 की है। मामले में तीनों आरोपियों का नाम आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस की ओर से जांच पूरी किए जाने के बाद पूर्व सांसद समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई। कोर्ट ने साक्ष्यों, पुलिस की जांच और गवाहों की गवाही के आधार पर 19 नवंबर को तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया था। सजा के लिए आज की तारीख तय की गई। कोर्ट ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को तीन-तीन साल और 36-36 हजार रुपये जुर्माने का फैसला सुनाया।

कौन हैं बनवारी लाल?

बनवारी लाल कंछल यूपी के सीनियर व्यापारी नेता और लेखक रहे हैं। समाजवादी पार्टी के टिकट पर उन्होंने राज्यसभा तक का सफर तय किया था। बाद में वे बहुजन समाज पार्टी में पहुंचे। फिर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

  • बनवरी लाल कंछल यूपी उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।

  • वर्ष 2004 से 2006 के बीच मुलायम सिंह यादव सरकार के कार्यकाल में सरकार के वे आर्थिक सलाहकार रहे।

  • 2006 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर राज्यसभा सांसद चुने गए।

  • 2009 में सपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए। राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया।

  • बनवारी लाल कंछल ने 2023 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

42 किताबों के हैं लेखक

बनवारी लाल कंछल ने 42 किताबें भी लिखी हैं। उन्होंने मंदिरों और धार्मिक स्थलों के इतिहास पर इन किताबों की रचना की है। इसके लिए वे करीब 33 देशों की यात्रा की। इस क्रम में उन्होंने करीब 18 हजार मंदिरों के दर्शन और स्टडी का दावा किया है। वे मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले के नागल खोड़िया के रहने वाले हैं। उन्होंने यूपी को अपनी कर्मभूमि बनाया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स