पीसीएस अफसरों के बाद यूपी में 15 आईएएस तबादले, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 15 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इनमें वरिष्ठ अधिकारियों के विभागीय प्रभार में बदलाव के साथ कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे पहले 30 अक्टूबर को 11 PCS अधिकारियों के तबादले किए गए थे।
यूपी में 15 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं
शशि प्रकाश गोयल: मुख्य सचिव के साथ अब अपर मुख्य सचिव, नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
अनुराग श्रीवास्तव: कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर तैनात किए गए हैं। उनके पास अपर मुख्य सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल तथा ग्रामीण पेयजल मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी यथावत रहेगा।
आलोक कुमार-2: अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त के पद पर तैनात किए गए हैं। उनके पास अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, एनआरआई तथा अध्यक्ष, पिकप का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।
एम. देवराज: प्रमुख सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक के साथ अब अध्यक्ष, राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासनाधिकरण-1 का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
डॉ. एम.के.एस. सुंदरम: प्रमुख सचिव, कृषि, कृषि शिक्षा एवं विपणन के साथ प्रमुख सचिव, समन्वय तथा परियोजना निदेशक, यूपीडास्प का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आलोक कुमार-3: प्रमुख सचिव, नियोजन, कार्यक्रम कार्यान्वयन एवं आईटी के साथ अब प्रमुख सचिव, वित्त, संस्थागत वित्त तथा बाढ़ सहायता परियोजना का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
अजय चौहान: प्रमुख सचिव, लोक निर्माण तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उपशा के साथ अब मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
पंधारी यादव: प्रमुख सचिव, बाढ़ सहायता परियोजना के प्रभार से मुक्त कर दिए गए हैं। वह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से जुड़े अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
योगेश कुमार: प्रबंध निदेशक, यूपी जल निगम (ग्रामीण) से स्थानांतरित होकर प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ बनाए गए हैं।
अमित कुमार सिंह: प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ से स्थानांतरित होकर प्रबंध निदेशक, यूपी जल निगम (ग्रामीण) बनाए गए हैं। दोनों अधिकारियों की जिम्मेदारियों की अदला-बदली की गई है।
कृष्ण कुमार: सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन तथा सीईओ, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के पद से अब मंडलायुक्त, झांसी मंडल बनाए गए हैं।
चंद्र शेखर: विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन से अब मुख्य कार्यपालक अधिकारी, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना बनाए गए हैं। उन्हें प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
भूपेंद्र एस. चौधरी: सचिव, प्रशासनिक सुधार से स्थानांतरित होकर सचिव, उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग बनाए गए हैं।
देवेंद्र सिंह कुशवाहा: प्रतीक्षारत चल रहे देवेंद्र सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव, प्रशासनिक सुधार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रवीण मिश्रा: विशेष सचिव, समाज कल्याण तथा सचिव, एससी/एसटी आयोग के पद से अब प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम बनाए गए हैं। उन्हें निदेशक, जनजाति विकास का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)