खबर युग

पश्चिमी UP की कई सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा सिर्फ 12-14 सीट देने के पक्ष में!

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने सपा से 172 सीटें मांगी हैं. इसमें 75 सीटें पहली प्राथमिकता में शामिल है. हालांकि, सपा 50-60 सीटें देने के पक्ष में, जिसमें पश्चिमी यूपी की 12-14 सीटें शामिल हैं.

Gaurav Dwivedi
October 23, 2026
3 min read

विशेष खबर प्रस्तुति- गौरव द्विवेदी(संपादक)खबर युग (Khabar Yug) हिंदी न्यूज़

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत तेज हो गई है. कांग्रेस ने गठबंधन में 172 विधानसभा सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की है. पार्टी ने इन सीटों की सूची चार कैटेगरी में बांटकर समाजवादी पार्टी को भेजी है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की पहली प्राथमिकता A कैटेगरी में रखी गई 75 सीटें हैं, जिन्हें पार्टी किसी भी हालत में अपने खाते में चाहती है.कांग्रेस की इस मांग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई सीटें शामिल हैं. सूत्रों का कहना है कि इन सीटों पर मुस्लिम और दलित मतदाताओं की अच्छी-खासी संख्या है. सहारनपुर की सभी विधानसभा सीटों के अलावा मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, मेरठ, अमरोहा और संभल जैसे जिलों की मुस्लिम बहुल सीटों पर कांग्रेस ने दावा किया है. इसके साथ ही कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी की सभी सीटों पर अपना दावा ठोंका है.

पश्चिमी यूपी की सीटों पर कांग्रेस की खास नजर

सीट बंटवारे की बातचीत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्राथमिकता में नजर आ रहा है. पार्टी का जोर उन सीटों पर है, जहां उसका मानना है कि गठबंधन के तहत उसे बेहतर राजनीतिक अवसर मिल सकते हैं. A कैटेगरी में शामिल 75 सीटों को लेकर कांग्रेस का रुख सख्त बताया जा रहा है. कांग्रेस की इसी मांग के मद्देनजर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रामपुर दौरे को भी अहम माना जा रहा है.

अखिलेश यादव गुरुवार को आजम खान से मुलाकात करने रामपुर पहुंचे थे. सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में पश्चिमी यूपी के सियासी समीकरणों और कांग्रेस को दी जाने वाली सीटों पर भी चर्चा हुई. सूत्रों का दावा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 12 से 14 सीटें देने पर सहमति बनी है.

सपा 50 से 60 सीटें देने के पक्ष में

दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी कांग्रेस की 172 सीटों की मांग के मुकाबले उसे 50 से 60 सीटें देने के पक्ष में बताई जा रही है. गठबंधन की बातचीत में शामिल सपा के एक नेता के मुताबिक, पार्टी कांग्रेस को इतनी सीटें देने के विकल्प पर विचार कर रही है. इनमें अवध और बुंदेलखंड की सीटों की संख्या अधिक रहने की संभावना है.

इससे साफ है कि दोनों दलों के बीच सीटों की संख्या और क्षेत्रों के चयन को लेकर बातचीत अभी जारी है. कांग्रेस जहां अपनी प्राथमिकता वाली सीटों को सुरक्षित करना चाहती है, वहीं सपा सीटों का बंटवारा अपने चुनावी आकलन के हिसाब से करना चाहती है.

रायबरेली-अमेठी पर भी पेच

रायबरेली और अमेठी की विधानसभा सीटों को लेकर भी दोनों दलों के बीच खींचतान है. कांग्रेस इन दोनों जिलों की सभी विधानसभा सीटों पर दावा कर रही है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी प्रत्येक जिले में कांग्रेस को दो-दो सीटें देने के पक्ष में है. रायबरेली और अमेठी कांग्रेस के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र रहे हैं. रायबरेली से खुद राहुल गांधी सांसद हैं, जबकि अमेठी से किशोरी लाल शर्मा सांसद हैं.

अब सपा की फाइनल लिस्ट का इंतजार

कांग्रेस अपनी ओर से 172 सीटों की दावेदारी वाली सूची समाजवादी पार्टी को भेज चुकी है. सूत्रों के मुताबिक, अब सपा की ओर से सीटों की अपनी अंतिम सूची कांग्रेस को भेजी जाएगी. इसके बाद दोनों दलों के बीच सीटों की संख्या और अलग-अलग क्षेत्रों में दावेदारी को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स