खबर युग

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने की सामाजिक संपर्क बैठक, बोले- योगी राज में यूपी में स्थापित हुआ कानून का राज

भारतीय जनता पार्टी ने 25 और 26 नवंबर को दो दिवसीय सामाजिक संपर्क बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा सामाजिक संपर्क अभियान के संयोजक डॉ. नीरज सिंह ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों से संवाद किया।

Gaurav Dwivedi
November 25, 2026
3 min read
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने की सामाजिक संपर्क बैठक, बोले- योगी राज में यूपी में स्थापित हुआ कानून का राज

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 एवं 26 नवंबर को दो दिवसीय सामाजिक संपर्क बैठक का आयोजन राजभवन कॉलोनी स्थित उपमुख्यमंत्री आवास पर किया गया। ‘अनेक समाज, एक परिवार’ की भावना के साथ आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं भाजपा सामाजिक संपर्क अभियान संयोजक डॉ. नीरज सिंह ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से संवाद किया। बैठक में धानुक, सोनकर, स्वर्णकार, बहेलिया, बढ़ई, विश्वकर्मा एवं भुर्जी समाज के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उपस्थित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा उत्तर प्रदेश में पिछले 10 वर्षों में जो बदलाव आया है, उसे हम सभी ने अपनी आंखों से देखा है। एक समय था जब उत्तर प्रदेश को गुंडों और अपराधियों का प्रदेश कहा जाता था। समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति ऐसी थी कि बहन-बेटियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। परिवार के लोग अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे। लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। आज अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो रही है। जब भी गुंडे और माफिया सक्रिय होते हैं, सबसे अधिक अत्याचार गरीबों और कमजोर वर्गों पर होता है। भाजपा सरकार ने ऐसे तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई कर आम जनता में सुरक्षा का विश्वास पैदा किया है।
विकास की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। पहले बिजली के लिए लोगों को दिन-रात इंतजार करना पड़ता था। गांवों में इनवर्टर और जनरेटर पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बिजली की बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करने का काम हुआ है। सड़कों का व्यापक विस्तार हुआ है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया गया है और नकल माफियाओं पर अंकुश लगाया गया है। पहले गरीब परिवारों के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता था, लेकिन आज पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से युवाओं को रोजगार और आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। आज हमारी प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक को बेहतर कानून-व्यवस्था, अच्छी सड़कें, स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त बिजली, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकलकर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

भगवान विश्वकर्मा सृजन और निर्माण के प्रतीक

उन्होंने विश्वकर्मा समाज को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन और निर्माण के प्रतीक हैं। यह अत्यंत गौरव का विषय है कि भगवान विश्वकर्मा की जयंती के दिन ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी मनाया जाता है। विश्वकर्मा समाज देश और प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला समाज है। समाज के लोग अपने हुनर, परिश्रम और कौशल से राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं। घर-परिवार से लेकर समाज और देश को जोड़ने में इस समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। भगवान विश्वकर्मा के मानस पुत्रों को मैं नमन और अभिनंदन करता हूं।

यह लोग रहे मौजूद
बैठक में मंच पर पूर्व सांसद विनोद सोनकर, राष्ट्रीय स्वर्णकार एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य कुमार सोनी, सुशील धानुक, राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सोनी, खटीक समाज महिला मोर्चा की प्रदेश ,अध्यक्ष आकांक्षा सोनकर, युवा क्रांति मंच स्वर्णकार समाज के राष्ट्रीय महासचिव विजय सोनी,भुर्जी समाज से सदस्य विधान परिषद गोपाल अंजान,राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय भुर्जी भोजवाल महासभा संतोष गुप्ता , बहेलिया समाज के प्रधान विशंभर जी,पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती कमला,बाबा रामदास बहेलिया, विश्वकर्मा समाज से पूर्व मंत्री कृष्णमुरारी, विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र विश्वकर्मा, बढ़ई समाज से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स