‘ट्रेकिंग एजेंसी ने नहीं दी सूचना…’, केदारताल में जान गंवाने वालीं वर्तिका-दीपिका के भाई का दर्द, आज लखनऊ पहुंचेंगे शव
उत्तराखंड के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन से लखनऊ की दो बहनों वर्तिका और दीपिका वर्मा की मौत. आज लखनऊ पहुंचेगा पार्थिव शरीर.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली दो सगी बहनों की उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में केदारताल ट्रेक पर भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान वर्तिका वर्मा और दीपिका वर्मा के रूप में हुई है. बुधवार सुबह उत्तरकाशी में चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दोनों बहनों के शव बरामद हुए. पोस्टमार्टम के बाद परिजन शवों को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं और गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे शव गायत्रीपुरम स्थित घर पहुंचेंगे, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. 8 लापता ट्रेकर्स में से अब तक 6 के शव बरामद हो चुके हैं.उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली दो सगी बहनों की उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में केदारताल ट्रेक पर भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान वर्तिका वर्मा और दीपिका वर्मा के रूप में हुई है. बुधवार सुबह उत्तरकाशी में चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दोनों बहनों के शव बरामद हुए. पोस्टमार्टम के बाद परिजन शवों को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं और गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे शव गायत्रीपुरम स्थित घर पहुंचेंगे, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. 8 लापता ट्रेकर्स में से अब तक 6 के शव बरामद हो चुके हैं.दोनों बहनों के पिता श्रीनारायण वर्मा कृषि विभाग से रिटायर्ड अधिकारी हैं और मूल रूप से बाराबंकी के सराय पांडेय के निवासी हैं. वर्तिका नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं और फ्रीलांस इन्फ्लुएंसर भी थीं. उन्हें कंपनी से मिले टूर पैकेज के तहत केदारताल ट्रेक पर जाने का मौका मिला था. दीपिका मुंबई की एक कंपनी में ग्राफिक्स डिजाइनर थीं और फिलहाल ‘वर्क फ्रॉम होम’ के चलते लखनऊ में रह रही थीं.
ट्रेकिंग एजेंसी पर लापरवाही के गंभीर आरोप, सोशल मीडिया से परिजनों को मिली खबर
भाई अतुल वर्मा ने आरोप लगाया कि दुर्घटना होने के बाद भी ट्रेकिंग एजेंसी ने परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी. भाई और परिवार को सोशल मीडिया के जरिए इस हादसे की खबर मिली, जिसके बाद वे आनन-फानन में उत्तरकाशी पहुंचे. परिजनों ने ट्रेकिंग एजेंसी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मौसम विभाग के अलर्ट और खराब मौसम के बावजूद रिस्की केदारताल ट्रेक की अनुमति क्यों दी गई. अगर समय पर परिजनों को सूचना मिल जाती, तो तुरंत रेस्क्यू में मदद जुटाई जा सकती थी.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)