'चौका की बात चौकी में नहीं होनी चाहिए', राहुल गांधी को पंकज चौधरी ने क्यों दे दी ये नसीहत
यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोनिया गांधी पर राहुल गांधी के दिए गए बयान पर निशाना साधा है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर लगातार राजनीतिक दल और नेता एक-दूसरे पर निशाना साधते दिख रहे हैं। इस बीच कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' के विमोचन के मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। राहुल गांधी ने सोनिया गांधी और पिता राजीव गांधी के रिश्तों पर कई प्रकार की बातें कहीं। अब इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने निशाना साधते हुए कहा है कि चौके की बात चौकी में नहीं होनी चाहिए। वह राहुल गांधी को नसीहत देते दिख रहे हैं कि घर की बात घर में रहे तो ज्यादा अच्छा है।
पंकज चौधरी ने क्या कहा?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नाम लिए बिना सोशल मीडिया एक्स पर निशाना साधा। उनके बयानों के आधार पर पंकज चौधरी ने निशाना साधा कि 'न मां के लिए मर्यादा की समझ, न महिलाओं के सम्मान की फिक्र, न भारत माता के गौरव की चिंता'। इस बयान के जरिए भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस सांसद की समझ पर ही सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने इस प्रकार के व्यक्ति से समझ की उम्मीद न करने की बात कह डाली।
पंकज चौधरी ने कहा कि जिसे रिश्तों की मर्यादा और सार्वजनिक जीवन में अभिव्यक्ति की लक्ष्मण रेखा का पता नहीं, उससे राष्ट्रीय जिम्मेदारियों के निर्वहन में मर्यादा, अपेक्षित संवेदनशीलता और विवेक की उम्मीद कैसे की जाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 'युवराज' को 20 साल से लगातार लांच करने की कोशिश में लगे लोग भी समझ रहे हैं, लेकिन वे भी लाचार हैं। पुरानी कहावत है 'चौका की बात, चौकी में नहीं होनी चाहिए'।
राहुल गांधी के बयान पर चर्चा
राहुल गांधी ने मां की किताब के विमोचन के मौके पर कई प्रकार की बातें कहीं। इसमें उन्होंने माता-पिता की पहली मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कैंब्रिज में पढ़ाई के दौरान वह अपनी गर्लफ्रेंड को उसी रेस्तरां में लेकर गए थे, जहां उनके माता-पिता की पहली बार मुलाकात हुई थी। इसके अलावा राहुल गांधी ने पिता राजीव गांधी और मां के डायनिंग टेबल वाले किस्से का भी जिक्र किया। इसी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने निशाना साधा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)