ग्रेटर नोएडा: मोबाइल देखने को लेकर पिता ने डांटा, 21वीं मंजिल से कूद गई 13 साल की छात्रा; मौत
ग्रेटर नोएडा की महागुन मायवुड्स सोसायटी में 13 साल की छात्रा की 21वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. बताया जा रहा कि मोबाइल देखने को लेकर पिता की डांट से नाराज छात्रा ने बिल्डिंग से छलांग लगाई थी.
%20%E2%80%94%20Scaled%20(98%25).png&w=3840&q=75)
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में शुक्रवार को 13 साल की छात्रा की 21वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. घटना बिसरख कोतवाली क्षेत्र की महागुन मायवुड्स सोसायटी की है. छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पिता के मोबाइल देखने से मना करने और डांटने के बाद छात्रा ने यह कदम उठाया.
इसके बाद छात्रा सोसायटी की 21वीं मंजिल से नीचे गिर गई. गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई. घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग मौके पर जुट गए. हालांकि, मोबाइल को लेकर हुई कहासुनी ही घटना की वजह थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी था, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.
मोबाइल देखने को लेकर पिता ने लगाई थी डांट
जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने परिवार के साथ महागुन मायवुड्स सोसायटी में रहती थी. उसके पिता प्रदीप सिसोदिया एक आईटी कंपनी में नौकरी करते हैं. परिवार में माता-पिता के अलावा उनकी एक बेटी थी, जो आठवीं कक्षा में पढ़ती थी. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा को मोबाइल देखने की आदत थी. इसी बात को लेकर पिता ने उसे डांटा था.
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
घटना की सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. छात्रा को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शुरुआती जानकारी जुटाई. मामले में परिवार और अन्य संबंधित लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है.
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
बिसरख थाना प्रभारी रणजीत सिंह के मुताबिक, छात्रा के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है. परिजन किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे. पुलिस के अनुसार, परिजनों की सहमति और सोसायटी के लोगों की मौजूदगी में शव उन्हें सौंप दिया गया. इस घटना से सोसायटी के लोग स्तब्ध हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)