कांग्रेस-सपा में टेंशन, मायावती क्या यूपी चुनाव में मिलाएंगी 'हाथ', पंजाब से आई खबर ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल
यूपी चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पंजाब के राजनीति मैदान से ऐसी खबर सामने आई है, जिसने राजनीतिक हलचल तेज की है। बसपा चुनावी प्रदेश में गठबंधन की दिशा में आगे बढ़ी है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में विपक्षी गठबंधन का फॉर्मूला अब तक साफ नहीं हो पाया है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव 2024 के फॉर्मूले के साथ चुनावी मैदान में उतरने के संकेत देते दिखे हैं। कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बैठक चल रही है, लेकिन सपा 26 सीटों का ऑफर कर रही है। ऐसे में सपा-कांग्रेस के बीच विवाद गहराता जा रहा है। वहीं, पंजाब की राजनीति से आई खबर ने बहुजन समाज पार्टी के रुख में बदलाव के संकेत दिए हैं। मायावती ने शुरुआत में गठबंधन से साफ इनकार किया था। पंजाब में गठबंधन के बाद यूपी को लेकर भी कयास लगाए जाने लगे हैं।
कांग्रेस-सपा में बढ़ा है विवाद
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर लगातार दोनों दलों के नेताओं की बैठक चल रही है। इस बैठक के बीच से कांग्रेस को 26 सीटें दिए जाने की बात सामने आई है। इस खबर के लीक होने के बाद जब सपा नेताओं से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने बातचीत जारी होने की बात कही। वहीं, 26 सीटों के ऑफर से किसी ने इनकार नहीं किया। कांग्रेस नेताओं ने इस पर नाराजगी जतानी शुरू की।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने 26 सीटों को लेकर यहां तक कह दिया कि हमने भीख नहीं मांगी है। इस बयान के आने के बाद विवाद लगातार गहराने लगा। दोनों दलों के नेताओं के बीच लगातार प्रतिक्रिया के बीच सपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने 26 सीट ऑफर किए जाने की पुष्टि करते हुए इसके पीछे का पूरा गणित समझा दिया। यूपी चुनाव 2022 के रिजल्ट को सपा ने आधार बताया।
कांग्रेस और सपा के बीच विवाद बढ़ने के बाद सोमवार की रात सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 26 सीटों के ऑफर को प्राथमिक बताया। कांग्रेस से अन्य जीत वाली सीटों पर चर्चा की बात कही। सपा अध्यक्ष के सीट नहीं जीत के समीकरण को आधार बनाया गया। इसके बाद भी कांग्रेस नेताओं के तेवर कमजोर नहीं हुए। लगातार तीन डिजिट में सीटों की बात कही गई। इसी दरम्यान बहुजन समाज पार्टी अचानक चर्चा में आ गई है।
बसपा की क्यों गरमाई चर्चा?
बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने यूपी समेत पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने का संकेत दिया था। पंजाब भी बसपा के लिए अहम है। बसपा के संस्थापक कांशीराम पंजाब से ही आते थे। ऐसे में पार्टी वहां अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास कर रही है। बसपा ने प्रदेश में गठबंधन को लेकर चर्चा शुरू की है। इसे पार्टी के रुख में बदलाव के तौर पर माना जा रहा है।
मायावती के सिग्नल के बाद सांसद अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाले अकाली दल वारिस पंजाब दे, ज्ञानी हरप्रीत सिंह के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत), सिमरनजीत सिंह मान के नेतृत्व वाले अकाली दल (अमृतसर) के साथ बसपा गठबंधन पर बातचीत कर रही है। इस संकेत ने यूपी चुनाव को लेकर भी संकेत साफ कर दिए हैं।
राजेंद्र पाल गौतम बड़ी वजह
बसपा ने भले ही यूपी चुनाव में गठबंधन को लेकर अब तक अपने दरवाजे बंद रखे हैं। हालांकि, कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजेंद्र पाल गौतम सपा से गठबंधन फाइनल न होने की स्थिति में बसपा के साथ पार्टी के जाने में पुल का काम कर सकते हैं। राजेंद्र पाल गौतम बहुजन राजनीति से जुड़े रहे हैं। आम आदमी पार्टी से कांग्रेस तक का सफर तय किया है। यूपी प्रभारी बनने के बाद मई 2026 में लखनऊ पहुंचने के बाद मायावती से मुलाकात करने चले गए थे।
मायातवी से भले ही राजेंद्र पाल गौतम की मुलाकात नहीं हो पाई, लेकिन इसने राजनीतिक सुर्खियां खूब बटोरी। कांग्रेस पिछले दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भी मेल-जोल बढ़ाती दिखी है। मायावती के पंजाब में बदलते रुख ने संकेत दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का दावा है कि यूपी चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर कोशिशों के बीच बसपा सुप्रीमो के रुख में बदलाव संभव हो सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)