खबर युग

कांग्रेस को सपा कितनी देगी सीटें? अखिलेश यादव ने बताया सीट शेयरिंग का फॉर्मूला

कांग्रेस के साख सीट शेयरिंग को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि जो पार्टी जीतने की स्थिति में होगी उसे सीट मिलेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ बातचीत की जाएगी और मिलकर तय किया जाएगा.

Gaurav Dwivedi
November 16, 2026
3 min read
कांग्रेस को सपा कितनी देगी सीटें? अखिलेश यादव ने बताया सीट शेयरिंग का फॉर्मूला

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. सभी राजनीतिक दल रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं. उम्मीदवारों से लेकर सीट शेयरिंग तक पर मंथन किया जा रहा है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच भी सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है. इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि जो पार्टी जीतने की स्थिति में होगी, उसे ही वह सीट दी जाएगी.रविवार को मैनपुरी में पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा ‘कांग्रेस पार्टी के साथ हमारी बातचीत आगे बढ़ेगी. हम हर पहलू पर विस्तार से चर्चा करेंगे. मैं फिर दोहराता हूं कि हम दोनों मिलकर तय करेंगे कि कौन सी पार्टी जीत सकती है. जो भी पार्टी जीतने की स्थिति में होगी, उसे वह सीट मिलेगी’.

कांग्रेस ने सपा को सौंपी लिस्ट

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने पहले कहा था कि पार्टी ने उन निर्वाचन क्षेत्रों की सूची समाजवादी पार्टी को सौंप दी है, जिन पर वह चुनाव लड़ना चाहती है. उन्होंने बताया कि सीट-बंटवारे पर बातचीत जल्द शुरू होगी. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पार्टियों का साझा लक्ष्य राज्य में बीजेपी को हराना है.

चुनाव को लेकर दोनों दलों में बातचीत जारी

कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने भी बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और निर्वाचन क्षेत्र प्रभारियों के बीच चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हो रही है. इसमें किन सीटों पर चुनाव लड़ना है, किन नीतियों को प्रमुखता देनी है और सत्ताधारी बीजेपी सरकार के खिलाफ किन मुद्दों को उठाना है, इन सभी विषयों पर बातचीत की जा रही है.

अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला

इस बीच, रविवार को आगरा में ‘पीडीए दलित महासम्मेलन’ को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां दलित और पिछड़े समुदायों के अधिकारों और अवसरों को नुकसान पहुंचा रही हैं. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान में ‘डी’ (D) का मतलब अब ‘दमदार दलित’ है. उन्होंने ऐसा इस सम्मेलन में दलित समुदाय की भागीदारी और समर्थन को देखते हुए कहा.

अखिलेश यादव ने कहा, ‘संविधान तब बचेगा जब वोट बचेगा. जब संविधान बचेगा, तभी सम्मान बचेगा, और बीजेपी लगातार संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है’.

पेपर लीक और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में परीक्षा के पेपर लीक होने और सरकारी स्कूलों के बंद होने से पिछड़े समुदायों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्र प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने कहा, ’20 से ज्यादा परीक्षा के पेपर लीक हो चुके हैं और इसके लिए जिम्मेदार लोग खुद सरकार के भीतर ही हैं. सरकार पिछड़े समुदायों को शिक्षा पाने से भी रोक रही है. उत्तर प्रदेश में 26 हजार प्राथमिक स्कूल बंद कर दिए गए हैं’.

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी सरकार को घेरा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के विभिन्न विभागों में उनके 10 साल के शासनकाल के दौरान डबल भ्रष्टाचार और डबल लूट हुई है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स