कन्नौज में खौफनाक वारदात… पत्नी को कुर्सी से बांधकर छिड़का पेट्रोल, फिर जिंदा जलाकर मार डाला
कन्नौज के जगतपुर में अवैध संबंध के शक में सुखबीर ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाया. SP विनोद कुमार ने बताया- आरोपी गिरफ्तार.

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली और भयावह वारदात सामने आई है. चरित्र और अवैध संबंधों के शक में एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई. यह खौफनाक घटना छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम जगतपुर की है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.आरोप है कि गुरुवार सुबह करीब 7 बजे पति सुखबीर सिंह उर्फ मोनू ने अपनी पत्नी को घर के अंदर पहले कुर्सी से कसकर बांधा, फिर उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. महिला के शरीर से उठती आग की ऊंची लपटें और चीखें सुनकर आसपास के पड़ोसी मौके पर दौड़े. आग का रूप इतना विकराल था और घर में गैस सिलेंडर रखा होने के कारण सिलेंडर फटने का डर था, जिससे लोग असहाय नजर आए और महिला को बचाया नहीं जा सका.
2 दिन से चल रहा था विवाद, आरोपी के चाचा और भतीजे ने किया खुलासा
आरोपी के चाचा और भतीजे राहुल सिंह के मुताबिक, पति को शक था कि पत्नी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है. परिजनों और सूत्रों का कहना है कि आरोपी के समझाने के बावजूद पत्नी प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी थी. पिछले दो दिनों से घर में लगातार झगड़ा चल रहा था, जिसके बाद पति ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने बच्चों के साथ मौके से फरार होने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया.
कन्नौज SP विनोद कुमार का बयान, आरोपी पति सुखबीर गिरफ्तार
कन्नौज के पुलिस अधीक्षक (SP) विनोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स घटनास्थल पर पहुंचे थे. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी पति सुखबीर सिंह उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है और मृतका की मां व परिजनों की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)