खबर युग

'ओवैसी चंद्रशेखर गठबंधन का कोई असर नहीं, राजभर फिर हारेंगे', शिवपाल यादव का दावा- कांग्रेस-सपा गठबंधन जल्द

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने घोसी से 2027 में भाजपा सरकार बनना तय होने की बात कही। ओवैसी, चंद्रशेखर, आजम खान पर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

Gaurav Dwivedi
November 20, 2026
5 min read
'ओवैसी चंद्रशेखर गठबंधन का कोई असर नहीं, राजभर फिर हारेंगे', शिवपाल यादव का दावा- कांग्रेस-सपा गठबंधन जल्द

घोसी: उत्तर प्रदेश के मऊ से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने 2027 के चुनाव में जीत का बड़ा दावा किया। समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता शुक्रवार को घोसी के पूर्व विधायक स्वर्गीय सुधाकर सिंह की प्रथम श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने उनके पैतृक गांव पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आयोजित शोकसभा में प्रदेश और जिले के तमाम राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों की मौजूदगी रही। मीडिया से बातचीत में शिवपाल सिंह यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा और समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया।

शिवपाल यादव ने साफ तौर पर कहा कि यूपी चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने दावा किया कि असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन का असर न पड़ने की बात कही। साथ ही, आजम खान के साथ जेल में खराब व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि सपा-कांग्रेस गठबंधन जल्द आकार ले लेगा।

सुजीत सिंह पर फैसला जल्द

स्वर्गीय सुधाकर सिंह के पुत्र सुजीत सिंह को 2027 के विधानसभा चुनाव में घोसी से समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर भी शिवपाल यादव ने जवाब दिया। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बहुत जल्द निर्णय लेकर आप लोगों के सामने रखेंगे। उनके इस बयान के बाद घोसी की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

शिवपाल यादव ने साफ तौर पर कहा कि यूपी चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने दावा किया कि असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन का असर न पड़ने की बात कही। साथ ही, आजम खान के साथ जेल में खराब व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि सपा-कांग्रेस गठबंधन जल्द आकार ले लेगा।

सुजीत सिंह पर फैसला जल्द

स्वर्गीय सुधाकर सिंह के पुत्र सुजीत सिंह को 2027 के विधानसभा चुनाव में घोसी से समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर भी शिवपाल यादव ने जवाब दिया। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बहुत जल्द निर्णय लेकर आप लोगों के सामने रखेंगे। उनके इस बयान के बाद घोसी की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

आजम खान को आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि आजम खान पार्टी में हैं। पार्टी के बड़े नेता हैं और आगे भी रहेंगे। इस बयान के जरिए उन्होंने आजम खान के साथ पार्टी के रिश्तों को लेकर उठ रहे सवालों पर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की।

गठबंधन पर फैसला शीघ्र

कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि गठबंधन पहले से है। सीटों के संबंध में दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष आपस में बैठकर जल्द निर्णय लेंगे। इसकी जानकारी मीडिया के सामने रखेंगे। उनके इस बयान से विपक्षी गठबंधन में सीटों के तालमेल को लेकर चल रही चर्चाओं को फिर हवा मिल गई है।


राजभर पर कसा तंज

आजमगढ़ में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता पर सवाल पूछे जाने पर शिवपाल यादव ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सक्रियता का कोई मतलब नहीं है। वे हारकर आए हैं और फिर हारेंगे। उनके बयान को आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के राजनीतिक प्रभाव और आगामी चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

पत्रकारों ने अब्बास से जुड़े वायरल वीडियो और ओमप्रकाश राजभर को दोबारा समाजवादी पार्टी में लाने की चर्चाओं पर भी सवाल किया। इस पर शिवपाल यादव ने कहा कि जब से ओम प्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी से गए हैं, तब से उनकी उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है।


गोरखपुर की घटना पर भी बोले

गोरखपुर में किशोर की मौत मामले में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह घटा बेहद दुखद है। उन्होंने प्रदेश सरकार को संवेदनहीन करार देते हुए आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के लोग केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी सरकार और भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

कुंडा की रामकथा पर भी तंज

कुंडा में आयोजित रामकथा को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि रामकथा में सभी लोग जाते हैं। समाजवादी पार्टी के लोग भी भागवत कथा का आयोजन करते हैं। हालांकि, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अंतर सिर्फ इतना है कि वे लोग सस्ते और विद्वान लोगों से कथा करवाते हैं। कुछ लोग बहुत महंगे लोगों से कथा करवाते हैं।


वोट बैंक पर बड़ा दावा

शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी का वोट कहीं नहीं जाएगा और सभी वर्गों के लोग पार्टी के साथ हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार गरीबों, किसानों और नौजवानों का भला नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि सरकार केवल झूठ बोलने और अत्याचार करने का काम कर रही है। सरकारी बजट में भी लूट की जा रही है।\

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स