खबर युग

'ऐसी क्या मजबूरी है, आरक्षण की चोरी है', तख्तियां लेकर 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का विधानसभा घेराव

68500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती में आरक्षण संबंधी गड़बड़ी हुई है। अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा के सामने विरोध-प्रदर्शन किया।

Gaurav Dwivedi
November 2, 2026
2 min read
'ऐसी क्या मजबूरी है, आरक्षण की चोरी है', तख्तियां लेकर 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का विधानसभा घेराव

लखनऊ: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को 68500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने आरक्षण विसंगतियों से जुड़ी अपनी लंबित मांगों और नियुक्ति पत्र जारी करने को लेकर विधानसभा के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। आक्रोशित अभ्यर्थी सुरक्षा घेरे को भेदते हुए विधानसभा के मुख्य मार्ग तक पहुंच गए और सड़क पर लेटकर घंटी बजाते हुए विरोध दर्ज कराने लगे। करीब 20 मिनट तक चले इस हंगामे के दौरान अभ्यर्थियों ने जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को जबरन सड़क से हटाने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई।

प्रदर्शनकारी 'ऐसी क्या मजबूरी है, आरक्षण की चोरी है' और 'पिछड़ा आयोग ने माना है, आरक्षण घोटाला है'... जैसे नारों वाली तख्तियां लेकर पहुंचे थे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी नवीन ने बताया कि 10 सितंबर को अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल की बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें दोनों विभागों के बड़े अधिकारी मौजूद थे।

आयोगों के आदेश लागू करने की मांग

नवीन ने दावा किया कि बैठक में मंत्रियों और अधिकारियों दोनों ने स्वीकार किया था कि भर्ती में विसंगतियां और आरक्षण संबंधी गड़बड़ी हुई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग दोनों ने ही अपनी जांच में आरक्षण नियमों की अनदेखी मानते हुए आदेश जारी कर दिए हैं, तो फिर शासन स्तर से अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने में हीलाहवाली क्यों की जा रही है।

'​8 साल से सिर्फ चप्पल घिस रहे हैं'

प्रदर्शन में शामिल होने बस्ती से आए उत्कर्ष सिंह पटेल ने कहा कि साल 2018 में यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी और तभी से वे लगातार सड़कों पर भटक रहे हैं। पिछले 8 सालों से अभ्यर्थी केवल अपनी नौकरी पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अभ्यर्थी आशुतोष ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर ऐसा कोई मंत्री, उपमुख्यमंत्री या विधायक नहीं बचा, जिसके दरवाजे पर जाकर उन्होंने अपनी फरियाद न रखी हो और शांतिपूर्ण याचना न की हो। इसके बावजूद केवल आश्वासन मिले, रोजगार नहीं मिला। अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया कि जब तक दोनों पिछड़ा वर्ग आयोगों के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए पात्र अभ्यर्थियों को उनका हक नहीं दिया जाता, तब तक उनका यह आंदोलन समाप्त नहीं होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स