उत्तर प्रदेश में 14 सीनियर PCS अधिकारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियों की तैनाती जारी
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 14 सीनियर PCS अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। जारी आधिकारिक सूची में कई ADM स्तर के अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। लखनऊ और उसके आसपास के कुछ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शासन की ओर से लगातार प्रशासनिक अफसरों के तबादले किए जा रहे हैं। एक बार फिर उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जनहित में कामकाज को गति देने को लेकर 14 सीनियर PCS अधिकारियों के ट्रांसफर किए। जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, कई जिलों में ADM स्तर के पदों पर नई तैनाती की गई है। वहीं, 3 अधिकारियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में 3 PCS अफसरों की तैनाती
शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार, झांसी के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) शिव प्रताप शुक्ला, सिद्धार्थनगर के अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव और लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन श्रीवास्तव को विशेष कार्याधिकारी (OSD) मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के पद पर नई तैनाती दी गई है।
लखनऊ के 2 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
लखनऊ के उपजिलाधिकारी अंकित शुक्ला को पदोन्नत व स्थानांतरित करते हुए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), कानपुर देहात बनाया गया है। वहीं, लखनऊ नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विकास सिंह को गोंडा के उपजिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है। इसके अलावा, गोंडा के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता को रायबरेली का अपर जिलाधिकारी, उन्नाव के उपजिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रयागराज के अपर नगर आयुक्त, जालौन के उपजिलाधिकारी मनोज प्रकाश को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) इटावा और प्रयागराज के उपजिलाधिकारी आत्म स्वरूप श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सहारनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आजमगढ़ के एडीएम झांसी भेजे गए
शासन की ओर से जारी ट्रांसफर सूची के तहत आजमगढ़ के ADM (प्रशासन) संजय चावला को झांसी का एडीएम बनाया गया है। रायबरेली के एडीएम सिद्धार्थ को आजमगढ़ का ADM, प्रयागराज के अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार शुक्ला को एडीएम आजमगढ़, इटावा के एडीएम (न्यायिक) संदीप कुमार श्रीवास्तव को एडीएम (वित्त एवं राजस्व) सिद्धार्थनगर और आजमगढ़ के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) नरेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कानपुर देहात के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)