अराजकता की आग भड़का रहा विपक्ष… गाजियाबाद पदयात्रा में कांग्रेस पर गरजे योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि विरोधी दल के नेता भारत के महान लोकतंत्र को अराजकता और अस्थिरता की आग में झोंकने का प्रयास कर रहा है. आज योगी गाजियाबाद में हैं.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जिसे जनता ने लगातार नकार दिया है, वह आज लोकतंत्र पर सवाल उठा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर लगातार हमलावर हैं. उन्होंने गुरुवार को फिर विपक्षी दलों पर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता कांग्रेस और इंडी गठबंधन को लगातार नकार रही है. सीएम योगी आज गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए.
संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र जनता के विश्वास, संवैधानिक मर्यादाओं और जनादेश के सम्मान पर आधारित हमारी राष्ट्रीय शक्ति है. जनता के द्वारा लगातार नकारे जा रहे कांग्रेस और इंडी गठबंधन के द्वारा भारत के महान लोकतंत्र को अराजकता, अस्थिरता और अव्यवस्था की आग में झोंकने का निरंतर प्रयास हो रहा है.मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि भारत के लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक मर्यादाओं के सम्मान और जनादेश की सर्वोच्चता का संदेश लेकर गाजियाबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई है.
लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और भारत के लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता का विश्वास और उसकी सक्रिय भागीदारी है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेस व उसके इंडी गठबंधन को निरंतर आईना दिखाकर उनके लोकतंत्र विरोधी कृत्यों पर लगातार प्रहार कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)