‘अखिलेश अपने अलायंस की चिंता करें’, सुभासपा-BJP गठबंधन पर निशाना साधने पर ओपी राजभर ने सपा प्रमुख पर बोला हमला
अखिलेश के सुभासपा और बीजेपी के गठबंधन पर निशाना साधने पर अब ओम प्रकाश राजभर ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश अपने गठबंधन की चिंता करें।

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सुभासपा और बीजेपी के गठबंधन पर निशाना साधा था। इसके जवाब में अब सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश पर हमला बोला है।
अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने गठबंधन की चिंता करनी चाहिए। हमारे बारे में नहीं सोचना चाहिए। ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश फर्जी लिस्ट जारी करके क्या साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश वैसा ही माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जैसा स्वामी प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव के गठबंधन की चर्चाओं के समय बना था।
ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला हमला
अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने गठबंधन की चिंता करनी चाहिए। हमारे बारे में नहीं सोचना चाहिए। ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश फर्जी लिस्ट जारी करके क्या साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश वैसा ही माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जैसा स्वामी प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव के गठबंधन की चर्चाओं के समय बना था।
अखिलेश ने सुभासपा-बीजेपी गठबंधन पर बोला था हमला
शुक्रवार को सुभासपा और बीजेपी के गठबंधन पर निशाना साधा था। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि सुभासपा का बीजेपी से छत्तीस का आंकड़ा हो गया है, इसीलिए सुभासपा 36 सीटें मांग रही है। ये लिस्ट नहीं है हारते हुए ‘एनडीए’ गिरोह से बाहर निकलने का बहाना है। उन्होंने आगे लिखा कि सुभासपा का आधार शून्य हो चुका है। इसलिए अगर बीजेपी सुभासपा को 36 सीटें देने पर मजबूर हुई तो बाकी दल भी उसी हिसाब से सीटें मांगेंगे। अखिलेश ने आगे कहा कि फिर तो बीजेपी के पास लड़ने के लिए लगभग आधी सीटें ही बचेंगी। शायद इसीलिए बीजेपी की केवल 209 प्रत्याशियों की सूची आई है।
सीटों के बंटवारे को लेकर यूपी में घमासान
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में सीटों के बंटवारे को लेकर सभी पार्टियों में घमासान मचा हुई है। इससे पहले निषाद पार्टी ने भी सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ मीटिंग की थी। निषाद पार्टी यूपी में 36 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। लेकिन बीजेपी निषाद पार्टी को इतनी सीटें देने के पक्ष में नहीं है। चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर सभी दलों में बैठकों का दौर लगातार जारी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)