खबर युग

यूपी में चौराहे पर युवक की गर्दन काटी, लोगों ने बाइक-गुमटी फूंकी… आरोपी के एनकाउंटर की मांग

संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने आगजनी की. सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.-

Gaurav Dwivedi
June 19, 2026
3 min read
यूपी में चौराहे पर युवक की गर्दन काटी, लोगों ने बाइक-गुमटी फूंकी… आरोपी के एनकाउंटर की मांग

यूपी के संतकबीरनगर में छेड़खानी का विरोध करने पर गुरुवार रात एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. मामला बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे का है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया. घटना के बाद परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया. इस दौरान ग्रामीणों ने एक गुमटी और आरोपी के घर में आग लगा दी.आरोपी समुदाय विशेष का बताया जा रहा है. इलाके में तनाव को देखते हुए तीन जनपदों की भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई. सूचना मिलते ही एडीजी अशोक मुथा जैन, डीआईजी संजीव त्यागी, एसपी संदीप कुमार मीणा और डीएम आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे.

एनकाउंटर की मांग पर अड़े

परिजन आरोपी के एनकाउंटर की मांग पर अड़े रहे. कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया. पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में मृतक की भांजी से आरोपी नासिर छेड़खानी कर रहा था, जिसका आनंद ने विरोध किया था. इसी रंजिश में धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई. हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है. तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. वहीं, मृतक के परिजनों की मांग है कि आरोपी का घर बुलडोजर से गिराया जाए.

टाइल्स लगाने का काम करता था आनंद

जानकारी के मुताबिक, मृतक आनंद (30) पुत्र इंद्रेश, कोलकी चमरसन गांव का रहने वाला था. प्रत्यक्षदर्शी और मृतक के चचेरे भाई रोहित ने बताया कि आनंद टाइल्स लगाने का काम करता था. वह मशीन देने के लिए बभनी चौराहे पर आया था. इसके बाद कुछ सामान खरीदकर वह घर वापस लौट रहा था.

इसी दौरान पास के गांव का रहने वाला नासिर अली वहां पहुंचा और उसने आनंद की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना में कुछ और लोगों के शामिल होने की भी बात कही जा रही है.

मृतक की पत्नी मीना ने कहा, “हमें जान के बदले जान चाहिए, और कुछ नहीं.”

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. रोहित ने बताया कि मुख्य आरोपी नासिर अली है. परिजनों ने हत्यारोपी के एनकाउंटर की मांग की है. हत्या की वजह दोनों के बीच पुराना विवाद भी बताया जा रहा है.

वहीं, तनाव को देखते हुए मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया. पूरे मामले में एसपी संदीप कुमार मीणा ने बताया कि बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर नासिर ने आनंद की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी.

कुछ दिन पहले दोनों के बीच एक शादी समारोह में विवाद हुआ था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों के घर के आसपास और कुछ दुकानों में भी भीड़ द्वारा आगजनी की गई है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स