यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
त्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र में सपाईयों ने जमकर हंगामा किया. इस के चलते सीएम योगी आदित्यनाथ अपना भाषण पूरा नहीं कर पाए

त्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र में सपाईयों ने जमकर हंगामा किया. इस के चलते सीएम योगी आदित्यनाथ अपना भाषण पूरा नहीं कर पाए प्रदेश विधानमंडल के मॉनसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अपना भाषण पूरा नहीं कर पाए. समाजवादी पार्टी के विधायकों के हंगामे के बीच सीएम अपनी बात रख रहे थे. इस दौरान सपाईयों ने राम मंदिर, नीट पेपर लीक समेत कई मुद्दों को लेकर हंगामा किया.
हंगामे के कारण योगी को अपना भाषण बीच में रोकना पड़ा. सपा विधायक, सीएम योगी की सीट तक आ गए. सपा के कुछ विधायकों ने हाथ में सीएम योगी की फोटो ले रखी थी जिस पर स्पीकर सतीश महाना नाराज हुए और विधायक को सदन से बाहर निकालने का आदेश भी दिया.
सपा का आचरण मूल्यों के खिलाफ- सीएम योगी
उधर, हंगामे के बीच ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के 25 करोड़ लोगों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना चाहती है और विपक्ष के पास अपनी बात रखने का बेहतर अवसर था, लेकिन उसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर भरोसा नहीं है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)