खबर युग

नोएडा की VIP सोसाइटी में सुसाइड, 18वीं मंजिल से कूदी महिला… पति ने किया डिप्रेशन का दावा

नोएडा के सेक्टर 100 स्थित लोटस स्पेसिया सोसाइटी में मंगलवार सुबह एक महिला ने 18वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. पति के मुताबिक मृतका लंबे समय से डिप्रेशन से पीड़ित थी. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Gaurav Dwivedi
June 30, 2026
3 min read
नोएडा की VIP सोसाइटी में सुसाइड, 18वीं मंजिल से कूदी महिला… पति ने किया डिप्रेशन का दावा

दिल्ली-एनसीआर से सटे नोएडा के सेक्टर 100 स्थित एक VIP सोसाइटी में मंगलवार सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 46 वर्षीय महिला ने बहुमंजिला इमारत की 18वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी और सन्नाटा पसर गया. सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 39 पुलिस, फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुँची और साक्ष्य जुटाए.जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान पारुल अग्रवाल के रूप में हुई है. वो लोटस एस्पेशिया (Lotus Espeacia) सोसाइटी के पर्ल टावर- 32 के फ्लैट नंबर 1803 में अपने पति और परिवार के साथ रहती थीं.मंगलवार सुबह करीब 9:15 बजे, जब परिवार के लोग काम में व्यस्त थे, तभी पारुल ने फ्लैट की बालकनी से नीचे छलांग लगा दी. इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण उनके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

लंबे समय से डिप्रेशन में थीं पारुल

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में मृतका के पति पल्लव अग्रवाल ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी पारुल पिछले काफी समय से गंभीर मानसिक तनाव और अवसाद (Depression) से जूझ रही थीं, जिसका इलाज भी चल रहा था.

पति के मुताबिक, घटना के समय वह अपनी बेटी के साथ किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे. इसी का फायदा उठाकर पारुल ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया. हालांकि, पुलिस का कहना है कि वे केवल परिजनों के बयानों पर निर्भर नहीं हैं और मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है.

फॉरेंसिक टीम और CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के तुरंत बाद पुलिस कमिश्नरेट की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी सबूत एकत्र किए. पुलिस सोसाइटी और टावर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि घटना के वक्त फ्लैट में कौन-कौन मौजूद था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी तस्वीर

थाना प्रभारी डीपी शुक्ल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिवार की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत या किसी पर शक जाहिर नहीं किया गया है. महिला की मौत के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का सटीक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आने के बाद ही हो सकेगा. पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स