UP में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है…IPS की मां की हत्या पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला
यूपी के अंबेडकरनगर में आईपीएस अफसर की मां की हत्या पर सियासत तेज हो गई है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है.

अंबेडकरनगर जिले में आईपीएस अधिकारी की मां के साथ लूट और हत्या मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. कानून व्यवस्था को लेकर तंज करते हुए उन्होंने एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश में तो पुलिस ही सुरक्षित नहीं है. बता दें कि अंबेडकरनगर के रूढ़ा धमरूआ गांव में आईपीएस आशुतोष मिश्रा के घर में घुसकर चोरों ने उनकी बुजुर्ग मां की हत्या कर दी है.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीती रात रूढ़ा धमरूआ गांव में आईपीएस आशुतोष मिश्रा के घर में चोरी की इरादे से कुछ चोर घुसे. इस दौरान उन्होंने आईपीएस की मां की हत्या कर दी. आईपीएस की मां गांव के घर में अकेली ही रहती थीं. आईपीएस आशुतोष मिश्रा लखनऊ स्थित पुलिस भवन कल्याण में एसपी पद पर तैनात हैं.
अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना
इस मामले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अंबेडकरनगर में एक आईपीएस अधिकारी की माता की हत्या का दुखद समाचार आया है. उत्तर प्रदेश में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, दुर्भाग्यपूर्ण!
प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: पवन पांडेय
इसके अलावा सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने भी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अंबेडकर नगर में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या की खबर अत्यंत दुःखद, स्तब्धकारी और हृदयविदारक है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के परिवार के साथ इस प्रकार की जघन्य घटना होना प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न करता है. जब जिम्मेदार पद पर कार्यरत अधिकारी का परिवार ही अपराधियों के निशाने पर आ जाए, तो आम जनमानस में अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है.
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन इस गंभीर घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष एवं गहन जांच सुनिश्चित करे, दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए. पवन पांडेय ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
क्या है पूरा मामला?
आईपीएस आशुतोष मिश्रा के अंबेडकर नगर जिले के रुधा धम्रुआ गांव स्थित उनके घर में उनकी मां की कथित तौर पर हत्या किए जाने और जेवर चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.पुलिस सूत्रों ने बताया कि आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती (95) रविवार को घर में एक चारपायी पर मृत पाई गईं.उन्होंने बताया कि इंद्रावती अपने पति के निधन के बाद से घर में अकेली ही रह रही थीं.
लखनऊ में तैनात आशुतोष मिश्रा मिश्रा ने गांव पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और डकैती का मामला दर्ज कराया है.पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोने की चेन, नोज पिन, झुमके और पायल गायब थे, जबकि घर का कोई अन्य सामान अस्त-व्यस्त नहीं मिला. उन्होंने बताया कि परिवार को शक है कि चोर शनिवार रात घर में घुसे और गहने ले जाने से पहले उनकी हत्या कर दी. मालीपुर थानाध्यक्ष शशांक शुक्ला ने कहा, मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)