पीडीए रथ: कृष्ण, राम और हनुमान…रायबरेली में अखिलेश यादव के भगवान के साथ पोस्टर
रायबरेली में अखिलेश यादव को 'भगवान कृष्ण' के रूप में दर्शाने वाला एक पोस्टर सामने आया है. SP युवाजन सभा ने इसे लगाया है. उनके दौरे से ठीक पहले लगे इस पोस्टर पर विधायक राहुल लोधी ने BJP पर निशाना साध

समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का ‘भगवान कृष्ण’ के रूप में एक पोस्टर गुरुवार को रायबरेली में लगाया गया. उनका ये पोस्टर उनके रायबरेली के दौरे से ठीक पहले लगाया गया. इस दौरे में वे पार्टी के ‘PDA रथ’ से आने वाले हैं. SP युवाजन सभा के प्रदेश सचिव एडवोकेट विश्वास दुबे ने मुख्य सड़क पर यह बड़ा बैनर लगाया है. इसमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया है .उन्होंने मोर पंख वाला मुकुट और पारंपरिक पीले कपड़े पहने हैं रखे हैं. पोस्टर में वो बांसुरी बजाते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही, स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता को सुदामा के रूप में दिखाया गया है. बैनर में अखिलेश यादव को प्रमुखता से “PDA महानायक” बताया गया है और हिंदी में लिखा है, “मेरे माधव, सुदामा की धरती रायबरेली में आपका स्वागत है!”
राहुल लोधी ने क्या कहा?
अखिलेश यादव के आने से पहले इस पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए, हरचंदपुर से SP विधायक राहुल लोधी ने इस पौराणिक इमेज का बचाव किया. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी समाज को बांटने की कोशिश कर रही है.
उन्होंने कहा, “बीजेपी की सोच निश्चित रूप से गिरी हुई है. मैं यह जानता हूं और अच्छी तरह समझता हूं. मुझे यह भी पता है कि वे समाज में अपनी नीतियां लागू करने की कितनी भी कोशिश कर लें, वे कभी सफल नहीं होंगे. उनके नेता लोगों को भड़काने और जाति के आधार पर बांटने में माहिर हैं. वे अपने स्वार्थ के लिए लोगों को हमेशा आपस में लड़ाते रहेंगे. जहां तक होर्डिंग की बात है, तो द्वापर युग में सुदामा भगवान कृष्ण के साथी थे और उनके साथ रहते थे. यह परंपरा उसी युग से चली आ रही है, इसलिए हमें इससे कोई परेशानी नहीं है.”
यह होर्डिंग तब लगा जब अखिलेश यादव, लखनऊ से रायबरेली में लोधी के घर चाय पर मिलने आ रहे हैं. यह मुलाकात समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं के बीच हाल ही में हुई झड़प के बाद हो रही है. इस झड़प के दौरान लोधी ने आरोप लगाया था कि स्थानीय पुलिसकर्मियों ने उन पर हमला किया. हालांकि जिला पुलिस प्रशासन ने इस आरोप से इनकार किया है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
सपा-कांग्रेस की सियासी दोस्ती में मुस्लिम बहुल सीटें बनीं रोड़ा! वेस्ट यूपी की इन 60 सीटों पर दोनों की नजर
यूपी चुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबंधन तय है पर सीटों के बंटवारे को लेकर मामला फंसा हुआ है। कांग्रेस अधिकतर मुस्लिम बहुल सीटें अपने पास रखना चाहती है।
यूपी एमएलसी चुनाव के लिए BJP प्रत्याशियों का ऐलान, देखिए पूरी लिस्ट
यूपी में एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने 11 सीटों में से 6 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
पुतला फूंकने से लेकर घर पर अभद्र नारा लिखने तक… UP में CEC ज्ञानेश कुमार का विरोध
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ, रायबरेली, सहारनपुर और आगरा में प्रदर्शन किया. कहीं पुतला फूंका गया तो कहीं पुलिस से धक्का-मुक्की हुई. आगरा में आपत्तिजनक नारे लिखे गए.
डॉक्टर पिंकी, IAS अर्चना और नीलम... योगी सरकार ने 8 महिला अधिकारियों को सौंपी हेल्थ विभाग की कमान, सबको जानिए
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए महिला IAS अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। 8 महिला IAS अधिकारी वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का संचालन कर रही हैं।
