UP में 685 स्वाइन फ्लू केसों के बाद अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग: सरकारी अस्पतालों में मुफ्त होगी H1N1 जांच, प्राइवेट लैब्स के लिए तय होगी फीस
यूपी के सभी सरकारी अस्पतालों में H1N1 स्वाइन फ्लू की मुफ्त जांच होगी. और प्राइवेट अस्पतालों में रेट तय करने के निर्देश दिए गए हैं. सीएम योगी ने ये आदेश दिया.

उत्तर प्रदेश में इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू और मौसमी बुखार के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है. सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों, जिला चिकित्सालयों, सीएचसी (CHC), पीएचसी (PHC) और मेडिकल कॉलेजों में H1N1 की जांच पूरी तरह मुफ्त की जाएगी. इसके साथ ही, निजी अस्पतालों और लैब्स द्वारा मनमाना शुल्क वसूलने पर रोक लगाते हुए पहले से निर्धारित फीस से ज्यादा रकम न लेने के सख्त निर्देश दिए गए हैं.उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की मौजूदगी में हुई उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में H1N1 की स्थिति का जायजा लिया. विशेषज्ञों ने बैठक में बताया कि 2 सितंबर तक राज्य में प्रयोगशाला द्वारा पुष्टि किए गए 685 मामले सामने आए हैं. यह संक्रामक बीमारी छींकने और खांसने के दौरान निकलने वाली सूक्ष्म बूंदों से फैलती है. इसके मुख्य लक्षणों में तेज बुखार, बहती नाक, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर में दर्द और आंखों में लालिमा शामिल है.
सीएम योगी ने जमीनी स्तर पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि- आशा (ASHA), एएनएम (ANM) और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मदद से घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की पहचान की जाएगी. 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों की विशेष निगरानी की जाएगी.
सभी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग काउंटर, हेल्प डेस्क और गंभीर मरीजों के लिए विशेष ICU वार्ड तैयार किए जाएंगे. सामान्य लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जाएगी ताकि अस्पतालों पर बेवजह दबाव न बढ़े और गंभीर मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके.
टेलीकंसल्टेशन और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता
बैठक में SGPGI के निदेशक डॉ. आर.के. धीमान, KGMU की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद और डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सी.एम. सिंह ने बताया कि सभी प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में पर्याप्त संख्या में RT-PCR किट, ओसेल्टामिविर कैप्सूल/सिरप और H1N1 वैक्सीन उपलब्ध हैं. सीएम ने टेलीकंसल्टेशन प्रणाली को भी और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए ताकि मरीज घर बैठे ही डॉक्टरों से सलाह ले सकें.
‘अफवाह न फैलाएं, पैनिक की स्थिति न बनने दें’
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सांस लेने में तकलीफ, छाती में दर्द, अत्यधिक सुस्ती, लो ब्लड प्रेशर या बलगम में खून आना गंभीर स्थिति के संकेत हो सकते हैं. ऐसे में मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हैंड हाईजीन और मास्क पहनने के बारे में सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि आम जनता के बीच किसी भी तरह के डर या पैनिक का माहौल न बने.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)