गजब हो गया! UP पुलिस की गाड़ी से टकराई कार और खुली ‘सोने की खान’, बैग से निकला 10 KG गोल्ड
कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए एक कार हादसे के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस की गाड़ी से टक्कर के बाद तलाशी में कार से लगभग 10 किलो सोने के बिस्किट बरामद हुए.

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर देर रात एक कार हादसे के बाद पुलिस को कार के अंदर से बड़ी मात्रा में सोना बरामद होने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि कार की टक्कर कांवड़ यात्रा की ड्यूटी से लौट रही पुलिस की गाड़ी से हुई थी. हादसे के बाद पुलिसकर्मियों ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें एक बैग मिला. बैग के अंदर सोने के बिस्किट रखे हुए थे. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया घटना तालग्राम थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई. जानकारी के मुताबिक, देर रात कांवड़ यात्रा की ड्यूटी से पुलिसकर्मी वापस लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी की एक कार से टक्कर हो गई. हादसे के बाद पुलिसकर्मियों ने एहतियात के तौर पर कार की जांच शुरू की. इसी दौरान कार के अंदर रखे बैग पर उनकी नजर पड़ी.
बैग खोलते ही चौंक गए पुलिसकर्मी
पुलिसकर्मियों ने जब बैग को खोलकर देखा तो उसमें सोने के बिस्किट रखे हुए थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक बैग से सोने के कुल 10 बिस्किट बरामद हुए हैं. सोने की कुल मात्रा करीब 10 किलो बताई जा रही है, हालांकि अभी तक पुलिस या संबंधित विभाग की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
कस्टम टीम को दी गई सूचना
मामला संदिग्ध होने के बाद पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी. कस्टम विभाग की टीम को भी बुलाया गया है, जो बरामद सोने से जुड़े दस्तावेजों और उसके स्रोत की जांच करेगी. इसके अलावा सोने की वास्तविक मात्रा और शुद्धता की पुष्टि के लिए स्थानीय सुनार को भी मौके पर बुलाया गया है.
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि बरामद सोना वैध तरीके से ले जाया जा रहा था या फिर इसके पीछे किसी तरह की तस्करी का मामला है. दोनों युवकों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
फिलहाल बरामद सोने की वास्तविक मात्रा और कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. करीब 10 किलो सोना होने की जानकारी शुरुआती स्तर पर सामने आ रही है. जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद बिस्किट का कुल वजन कितना है और उनकी बाजार कीमत कितनी है.
हादसे के बाद हुई सामान्य चेकिंग में इतनी बड़ी मात्रा में सोना मिलने से मामला चर्चा में आ गया है. पुलिस और कस्टम विभाग अब पूरे मामले की जांच में जुटे हैं. अधिकारियों की जांच के बाद ही सोने के स्रोत, उसके मालिक और उसे ले जाने के उद्देश्य की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)