UGC नियमों पर सवाल करने पर कार्यकर्ता को थप्पड़, प्रयागराज में BJP पार्षद पर FIR
प्रयागराज में UGC नियमों पर सवाल पूछने वाले BJP कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने के आरोप में पार्षद विनय मिश्रा पर FIR दर्ज की गई है. इस मामले में BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने भी कार्रवाई की मांग की.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में UGC के नए नियमों को लेकर बीजेपी के अंदर ही विवाद सामने आया है. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से UGC के इक्विटी नियमों पर सवाल पूछना एक बीजेपी कार्यकर्ता को भारी पड़ गया. आरोप है कि सवाल पूछने के दौरान बीजेपी पार्षद विनय मिश्रा ने कार्यकर्ता रोहित तिवारी उर्फ काका को थप्पड़ मार दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. मामले में रोहित तिवारी ने दारागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है.इसके आधार पर पार्षद विनय मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. खास बात यह है कि बीजेपी के ही इलाहाबाद उत्तर से विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने भी पार्षद के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का हक है.
UGC पर सवाल, कार्यक्रम में हंगामा
प्रयागराज के परेड ग्राउंड में रविवार को बीजेपी का प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे. इसी दौरान बीजेपी कार्यकर्ता रोहित तिवारी उर्फ काका और एक अन्य व्यक्ति ने UGC विनियम, 2026 को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए. दोनों ने केशव प्रसाद मौर्य से पूछा कि उनके मुद्दे पर कब बोलेंगे. उन्होंने आवाज लगाते हुए कहा, ‘आप हमारे बारे में कब बोलेंगे? कृपया UGC के बारे में बोलिए.’
केशव मौर्य ने कहा- अभी चुप रहो, सब कुछ बोलूंगा
जब केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, तभी दोनों लोगों ने UGC नियमों को लेकर सवाल किया. व्यवधान से नाराज नजर आए डिप्टी सीएम ने उनसे कहा, ‘अभी आप चुप रहो, चलो. मैं सब कुछ बोलूंगा. मैं कोई चीज बोलने से कभी नहीं रुकता हूं.’ इस बातचीत के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया. पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया, लेकिन विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ.
पार्षद विनय मिश्रा के खिलाफ FIR
आरोप है कि इसी दौरान बीजेपी पार्षद विनय मिश्रा उनकी तरफ दौड़े और रोहित तिवारी को पकड़कर थप्पड़ मार दिया. घटना के बाद सोमवार शाम रोहित तिवारी उर्फ काका ने प्रयागराज के दारागंज थाने में बीजेपी पार्षद विनय मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. रोहित तिवारी का आरोप है कि UGC के मुद्दे पर सवाल पूछने के दौरान उनके साथ मारपीट की गई.
BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने भी उठाए सवाल
इस पूरे मामले में बीजेपी के इलाहाबाद उत्तर से विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर पार्षद के व्यवहार पर सवाल उठाए और कार्रवाई की मांग की. हर्षवर्धन बाजपेयी ने लिखा, ‘UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण/सवर्ण का हक है.’ उन्होंने आगे लिखा कि जिन लोगों ने अपना नंबर बढ़ाने के लिए अपने समाज के लोगों पर ही हिंसा की, वे जान लें कि कोई अपने बच्चे का नाम विभीषण नहीं रखता.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)