खबर युग

SIR पर उठे सवालों के जवाब चुनाव आयोग के पास नहीं, अखिलेश यादव ने BJP पर फिर बोला 'यूपी से ही जाएंगे' हमला

अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर एक बार फिर जोरदार निशाना साधा है। एसआईआर पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग को जोरदार तरीके से घेरा है।

Gaurav Dwivedi
November 6, 2026
3 min read
SIR पर उठे सवालों के जवाब चुनाव आयोग के पास नहीं, अखिलेश यादव ने BJP पर फिर बोला 'यूपी से ही जाएंगे' हमला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले तमाम राजनीतिक दल अपनी रणनीति को जमीन पर उतारने की कोशिश में है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि एसआईआर पर कई लोगों ने और खासकर विपक्ष ने इस पर सवाल खड़े किए थे। उनका चुनाव आयोग के पास जवाब नहीं था। हाल ही में हमने बंगाल का चुनाव देखा जहां एसआईआर और सेंट्रल फोर्स लगाकर भाजपा ने पूरा चुनाव अपने पक्ष में कर लिया है। उन्होंने भाजपा पर एसआईआर के जरिए वोट कटवाए जाने का आरोप लगाया। सपा प्रमुख ने 3 लाख की फोर्स लगाए जाने का आरोप लगाया। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग उत्तर प्रदेश से आए थे और उत्तर प्रदेश से ही बाहर जाएंगे।

सपा प्रमुख ने क्या कहा?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत के क्रम में हमलावर रुख अपनाया। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा के लिए हारेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले सवालों का जवाब नहीं आ रहा है। एसआईआर पर कई राज्यों में लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। विपक्ष की ओर से भी इस पर सवाल उठाया गया है। इसका जवाब इलेक्शन कमीशन के पास नहीं था। उन्होंने कहा कि हाल ही में जो चुनाव बंगाल को देखा, वहां एसआईआर और सेंट्रल फोर्स का असर दिखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल चुनाव में एआईआर और सेंट्रल फोर्स लगाकर भारतीय जनता पार्टी ने रिजल्ट अपने पक्ष में कर लिया।अखिलेश यादव ने कहा कि एआईआर के कारण तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी को सत्ता से जाना पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों के वोट काटे गए। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी यह भी कहा कि वोट डाले जा सकते थे। लोगों को अपने वोट डालने का अधिकार मिलना चाहिए था। केंद्रीय बलों को लगाकर सरकार के खिलाफ एक पैरेलल स्ट्रक्चर खड़ा किया गया और चुनाव को अपने पक्ष में कर लिया गया।

भाजपा पर बोला हमला

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यूपी से सत्ता में आए थे और यूपी से ही सत्ता से बाहर जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर यहां के लोग बढ़िया स्वागत करते हैं तो उत्तर प्रदेश की जनता विदाई भी बहुत शानदार करेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का शासन होता है। यह कभी खत्म नहीं हो सकता। उन्होंने दावा किया कि यूपी में फॉर्म-7 के जरिए गलत तरीके से वोटों को काटने की साजिश की गई। सपा कार्यकर्ताओं ने मामले को पकड़ा। चुनाव आयोग को उस पर रोक लगाना पड़ा। सीएम योगी के एक करोड़ 27 हिंदू वोट कटने वाले बयान पर भी हमला बोला।

अखिलेश यादव ने कहा कि घुसपैठियों के नाम पर देश के लोगों को डराने की कोशिश की गई। उनके खिलाफ माहौल बनाया गया। समाज में लोगों को बदनाम करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा बड़े स्तर पर वोटों को जुड़वाने का प्रयास करेगी। इसके लिए उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को सावधान रहने का संदेश दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स