खबर युग

मॉडल श्रद्धा दुबे के बाद अब करीबी दोस्‍त आमिर शेख गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाने में की थी मदद!

श्रद्धा दुबे के पुराने दोस्‍त आमिर को लखनऊ पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया है। बताया जा रहा है कि शिवा की मौत के बाद उसने ही श्रद्धा को नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाने में मदद की थी।

Gaurav Dwivedi
October 21, 2026
2 min read
मॉडल श्रद्धा दुबे के बाद अब करीबी दोस्‍त आमिर शेख गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाने में की थी मदद!

लखनऊ: शिवा शर्मा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस की नाकामी के बाद यूपी STF की टीम पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ चुकी है। बीते मंगलवार को नागपुर से STF ने श्रद्धा दुबे, रश्मि और ड्राइवर दानिश को गिरफ्तार किया। अब श्रद्धा के मददगारों की तलाश की जा रही है। यूपी STF ने श्रद्धा दुबे के पुराने दोस्‍त आमिर शेख को गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के अनुसार, आमिर शेख ने 9 अक्टूबर को वारदात के बाद श्रद्धा दुबे के फरार होने और नेपाल बॉर्डर तक सुरक्षित पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आमिर ने श्रद्धा दुबे के लिए एक फर्जी आईडी का इस्तेमाल करके सिम कार्ड भी खरीदा था। इससे पुलिस की सर्विलांस टीम से बचने में श्रद्धा कामयाब हुई। बताया जाता है कि शिवा शर्मा की मौत के समय भी आमिर घटनास्थल के आसपास मौजूद था।

नागपुर से लखनऊ लाई जा रही श्रद्धा

अब पुलिस टीम श्रद्धा दुबे के अन्य मददगारों और करीबियों की जानकारी जुटाने के लिए आमिर से पूछताछ कर रही है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस टीम श्रद्धा दुबे को नागपुर से लखनऊ सड़क मार्ग से लाने की तैयारी में है। गिरफ्तारी से पहले श्रद्धा दुबे का मीडिया से बातचीत का वीडियो सामने आया था। श्रद्धा का कहना है कि शिवा ने उसके सामने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर जान दी है। उसकी मां उसे पसंद नहीं करती इसलिए हत्‍या जैसे झूठे आरोप लगा रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स