नागपुर से लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पहुंची श्रद्धा दुबे, मीडिया को देखते ही छिपा लिया मुंह
शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश लखनऊ पहुंचे गए हैं। यूपी STF की टीम नागपुर से 25 घंटे के सफर के बाद लखनऊ के हजरतगंज थाने ले आई है।

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी एवं 50 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को लेकर उत्तर प्रदेश STF की टीम और लखनऊ पुलिस का काफिला गुरुवार सुबह लखनऊ पहुंच गया। टीम तीनों आरोपियों को सीधे हजरतगंज कोतवाली लेकर आई।
थाने की दहलीज पर कदम रखते ही मॉडल श्रद्धा दुबे मीडिया के कैमरों से बचती नजर आई। उसने अपने हाथ उठाकर और दुपट्टे से पूरी तरह मुंह छिपा लिया और नजरें चुराते हुए तेजी से कोतवाली के भीतर चली गई। थाने में आमद दर्ज कराने के बाद पुलिस अधिकारियों ने तीनों को अलग-अलग बैठाकर प्राथमिक पूछताछ और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नागपुर से लखनऊ लाई गई श्रद्धा दुबे
शिवा शर्मा केस में गुरुवार को यूपी एसटीएफ श्रद्धा दुबे, उनकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को लेकर लखनऊ पहुंची. श्रद्धा को नागपुर से गिरफ्तार किया गया था. लखनऊ पहुंचने के बाद उन्हें हजरतगंज कोतवाली ले जाया गया, जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. पुलिस की ओर से तीनों आरोपियों से घटना के बारे में अलग-अलग सवाल पूछे जा रहे हैं. मेडिकल जांच के बाद श्रद्धा समेत आरोपियों को कोर्ट में पेश किए जाने की बात कही गई है.
मेडिकल परीक्षण के बाद जिला अदालत में होगी पेशी
हजरतगंज कोतवाली में प्राथमिक कानूनी दस्तावेज तैयार करने के बाद पुलिस टीम तीनों आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल या संबंधित चिकित्सीय केंद्र ले जाएगी। मेडिकल जांच की रिपोर्ट संलग्न होते ही तीनों को कैसरबाग स्थित जिला कचहरी में सक्षम न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, हत्याकांड से जुड़े कई अनसुलझे पहलुओं, घटना के समय मौजूद अन्य किरदारों, फरारी के दौरान मिले सफेदपोश मददगारों और मोबाइल-डिजिटल साक्ष्यों की बरामदगी के लिए पुलिस अदालत से तीनों आरोपियों की 14 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग करेगी।
9 अक्टूबर की घटना पर पुलिस का फोकस
पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि 9 अक्टूबर को आखिर क्या हुआ था. पूछताछ के दौरान श्रद्धा से सवाल किया गया कि अगर शिवा ने आत्महत्या की थी तो इसकी वजह क्या थी? जब शिवा फ्लैट से बाहर निकला और कूदने की घटना हुई, तब श्रद्धा कहां थी? उस समय उसकी बहन और ड्राइवर क्या कर रहे थे? फ्लैट में कौन-कौन मौजूद था और क्या श्रद्धा ने शिवा को रोकने की कोशिश की थी? पुलिस यह भी जानना चाहती है कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई और श्रद्धा अस्पताल से क्यों चली गईं?
फरारी और आर्थिक मदद को लेकर भी सवाल
पुलिस ने श्रद्धा से यह भी पूछा कि घटना के बाद उसने सबसे पहले किसे फोन किया था. लखनऊ से निकलने के बाद वह कहां गईं और फरारी के दौरान उनकी मदद किसने की? पुलिस यह भी जानना चाहती है कि श्रद्धा नेपाल से वापस लखनऊ क्यों आईं और फिर नागपुर क्यों गईं. नागपुर में उन्हें फ्लैट किसने दिलवाया और फरारी के दौरान उनके खर्च का इंतजाम कौन कर रहा था? इन सवालों के जवाब से पुलिस उनकी फरारी की पूरी कड़ी समझने की कोशिश कर रही है.
तीनों के बयानों का होगा मिलान
सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों की ओर से बार-बार एक जैसी कहानी बताए जाने की बात सामने आई है. पुलिस अब उनके बयानों को क्रॉस-चेक करेगी और उपलब्ध सबूतों से उनका मिलान करेगी. जांच अधिकारियों का मकसद 9 अक्टूबर की घटना से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करना और यह पता लगाना है कि घटना के बाद क्या-क्या हुआ.पुलिस पूछताछ में सामने आए जवाबों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)