राम मंदिर चंदा मामला: पुलिस में शिकायत, आरोपियों का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की मांग; क्या-क्या लिखा?
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के गबन का गंभीर आरोप लगा है. शिकायतकर्ता संतोष दुबे ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की मांग की. दुबे ने कहा कि कृत्य से राम भक्तों और हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी मामले में पुलिस को एक तहरीर दी गई है. संतोष दूबे नाम के एक शख्स ने थाना रामजन्मभूमि में लिखित शिकायत देकर दान-पात्र में चढ़ावे के गबन का आरोप लगाया है. इसमें दावा किया गया कि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा रोजाना सोना, चांदी, आभूषण और नकद बड़ी मात्रा में दान किया जाता है. दान में आने वाली धनराशि और बहुमूल्य आभूषणों के प्रबंधन में बड़े स्तर पर अनियमितताएं की गईं.
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट से जुड़े कुछ पदाधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये का गबन हुआ. पत्र में दावा किया गया कि करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि और बहुमूल्य सामान में हेराफेरी की गई. आरोप है कि लेखा-बही में कथित कूटरचना कर वास्तविक रकम छिपाकर चोरी और गबन को अंजाम दिया गया.
पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की मांग
शिकायत में कहा गया कि कुछ मामलों में छोटे चोरों के पास से भी मंदिर से जुड़े बहुमूल्य सामान बरामद होने की जानकारी सामने आई. शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की मांग की. साथ ही दान में आए रुपये, सोना-चांदी, आभूषण और सिक्कों की बरामदगी कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई गई.शिकायतकर्ता ने कहा कि इस कथित कृत्य से राम भक्तों और हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. संतोष दुबे सीधे सीधे नाम ले कर चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपालजी राव और टिन्नू यादव का नाम ले कर गंभीर आरोप लगा रहे हैं.
SIT कर रही है मामले की जांच
राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच एसआईटी जांच कर रही है. कल करीब 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई थी. एसआईटी की टीम आज यानी मंगलवार को भी राम मंदिर परिसर पहुंची है. जांच के लिए एसआईटी की तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. इस टीम में वरिष्ठ IPS अधिकारी विजय विश्वास पंत, आईपीएस अधिकारी एस. किरण और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन शामिल हैं. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में राम मंदिर से राशि गायब होने के आरोप लगाए थे. इसके बाद यह मामला काफी गरमा गया है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)