महिलाओं के प्रति उनकी क्या सोच है… ऐसे व्यक्ति को दरकिनार किया जाए, स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर हमला
भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को दरकिनार किया जाना चाहिए.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय महामंत्री और वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी ने एक बार फिर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है. उन्होंने राहुल गांधी पर हाल ही मेें दिए गए बयान को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल ने हाल ही वर्दीधारी महिला पुलिस अफसर के साथ गलत तुच्छ व्यवहार किया था. भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, “महिलाओं के प्रति उनकी क्या सोच है यह उसी से प्रमाणित हो जाता है, जब उन्होंने एक वर्दीधारी महिला पुलिस अफसर के साथ तुच्छ व्यवहार किया था. कहीं न कहीं हमारी एक सामाजिक जिम्मेदारी यह है कि ऐसे व्यक्ति को दरकिनार किया जाए. समाज में नारी सशक्त है.वो नारी मात्र भाजपा की सदस्य ही नहीं है, RSS की स्वयंसेविका ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र की महिलाओं का अपमान होता है जब लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मुख से ऐसी बातें निकलती है. वे चाहते हैं कि ऐसी ओछी बातों से वह सुर्खियों में बने रहें.”
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में क्या कहा था?
दरअसल, राहुल गांधी ने 20 अक्टूबर 2026 को अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक पोस्ट में RSS पर निशाना साधा था. उन्होंने लिखा, “RSS ऐसे लोगों का समूह है जो संविधान के खिलाफ है और मानता है कि महिलाएं पुरुषों की संपत्ति हैं. मैं ‘शिव-शक्ति’ में विश्वास रखता हूं, इसलिए मुझे उनके खिलाफ लड़ने में बहुत आनंद आता है.सबसे अच्छी बात यह है कि उनका समर्थन करने वाली कई महिलाएं अब मेरे साथ खड़ी हैं.”
संस्थाओं पर दबाव डालने का आरोप
इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला था. उनके हालिया विरोध-प्रदर्शनों और बयानों का जिक्र करते हुए, उन्होंने राहुल गांधी पर ‘सत्ता परिवर्तन’ चाहने और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव डालने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने विपक्ष की चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)