प्रयागराज हत्याकांड- बड़ा बेटा ही निकला करोड़पति परिवार का कातिल, फिर दोस्त ने किया बेटे का मर्डर
प्रयागराज में करोड़पति परिवार के 4 सदस्यों की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मां-बाप और बहन की हत्या बेटे ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद दोनों ने घर से डेढ़ करोड़ रुपए के गहने लूटे। गहनों के बंटवारे को लेकर फिर आपस में विवाद हो गया। इसके बाद दोस्त ने बेटे की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने दुकान में बाहर से ताला लगाया और गहने लेकर फरार हो गया।

प्रयागराज: प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को महज 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सनी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है.कारोबारी वीरेंद्र वैश्य का बड़ा बेटा अभिषेक ही हत्यारा निकला। उसने अपने दोस्त सनी गुप्ता के साथ मिलकर पिता, मां अंकिता और 45 वर्षीय बहन मीनाक्षी के सिर पर रॉड से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद गहनों के बंटवारे को लेकर अभिषेक और सनी के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि सनी ने उसी रॉड से अभिषेक की भी हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। घर की दीवारों पर लिखकर 'बंटी बबली बहू ने मारा' के जरिये वह पुलिस जांच को दूसरी दिशा में मोड़ना चाहते थे। पुलिस ने आरोपी सनी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रयागराज में करोड़पति परिवार के 4 सदस्यों की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मां-बाप और बहन की हत्या बेटे ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद दोनों ने घर से डेढ़ करोड़ रुपए के गहने लूटे। गहनों के बंटवारे को लेकर फिर आपस में विवाद हो गया। इसके बाद दोस्त ने बेटे की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने दुकान में बाहर से ताला लगाया और गहने लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी दोस्त सनी गुप्ता को हिरासत में ले लिया है। वह चाय की दुकान लगाता है। उसके पास से लूटे हुए गहने भी बरामद हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि कारोबारी बेटे को प्रॉपर्टी से बेदखल करने वाले थे, जिससे वह नाराज था। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।
हत्यारोपी सनी गुप्ता ने मीडियाकर्मियों से कहा-हमें लगा कि जो अपने मां-बाप का नहीं हुआ, वह मेरा क्या होगा। हमने कोई अपराध नहीं किया था। उसी ने मुझे उकसाया और बुलाया। उसने अपने मां-बाप का कत्ल किया। हम दोनों सोना-चांदी लेकर नीचे आए। उसने कहा था कि मुझे भी हिस्सा देगा, लेकिन नहीं दिया। इसी वजह से मैंने उसकी हत्या कर दी।
मंगलवार को कारोबारी वीरेंद्र कुमार वैश्य (70), उनकी पत्नी अनीता (65) और बेटी मीनाक्षी (45) के शव घर के अंदर मिले थे। घर में बाहर से ताला बंद था, जबकि बेटे अभिषेक का कुछ पता नहीं चल पाया था। ऐसे में शक अभिषेक पर गया। हालांकि, करीब दो घंटे बाद अभिषेक (40) का शव मकान के नीचे की दुकान में मिला। दुकान का ताला भी बाहर से बंद था।
ऐसे में पुलिस मान रही थी कि किसी ने पूरे परिवार की हत्या कर दी। जांच में पुलिस को पति-पत्नी के शव से एक मीटर दूर एक गत्ता पड़ा मिला, जिस पर लाल पेन से लिखा था- “बंटी, बबली और बहू ने मारा।” सूत्रों के मुताबिक, बेटे ने ही पुलिस को गुमराह करने के लिए ऐसा लिखा था, ताकि पुलिस का शक जेल से बाहर आई छोटे भाई की पत्नी पर जाए। अभिषेक की प्लानिंग थी कि वारदात के बाद वह शहर छोड़कर भाग जाएगा। वारदात साउथ मलाका इलाके में हीवेट रोड चौराहे की है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
हमीरपुर - तालाब में डूबकर भाई-बहन समेत तीन मासूमों की मौत, कपड़े धोने में व्यस्त थी मां
छानी खुर्द गांव में तालाब में नहाते समय तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। मां तालाब के किनारे कपड़े धो रही थी, जब बच्चे गहरे पानी में समा गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
यूपी में 206 पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, लखनऊ के करीब एक दर्जन अफसर भी बदले
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच डीजीपी मुख्यालय ने 206 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस प्रशासनिक फेरबदल में लखनऊ समेत कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस में 80 सीटों पर बन सकती है बात,दो-तीन महीने पहले ही प्रत्याशी उतार देंगे अखिलेश
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा ने मास्टरस्ट्रोक खेला है. अखिलेश यादव बगावत रोकने के लिए चुनाव से 3 महीने पहले ही टिकट घोषित करेंगे, वहीं लोकसभा की सफलता दोहराने के लिए कांग्रेस के साथ 80 सीटों के आसपास गठबंधन का फार्मूला तैयार हो रहा है.
क्या यूपी में समय से पहले होने वाले हैं विधानसभा चुनाव, बीएसपी और बीजेपी ने बढ़ाई हलचल
यूपी में विधानसभा चुनाव समय से पहले होने की संभावना। बीएसपी और बीजेपी ने बढ़ाई गतिविधियाँ।
