'सपा के PDA का मतलब 'पराया धन अपना', UP बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
भाजपा के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे हैं। लखनऊ में प्रदेश पार्टी कार्यालय में चुनावी रणनीतियों पर गहन मंथन किया जा रहा है। विनोद तावड़े ने सपा के पीडीए नारे को जनता को गुमराह करने वाला बताया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे करीब आती जा रही है, वैसे वैसे भाजपा के वरिष्ठ नेता चुनावी तैयारियों और सांगठनिक रणनीतियों को धार देते नजर आ रहे हैं। इसके लिए भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े और सह-प्रभारी जगदीश पटेल शुक्रवार को लखनऊ स्थित प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों और रणनीतिकारों की बैठकों का दौर शुरू हो गया है, जहां आगामी विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक अभियानों को लेकर लगातार दो दिनों तक सघन मंथन किया जाएगा।
यूपी भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने क्या कहा?
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए यूपी भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने समाजवादी पार्टी के 'PDA' के नारे पर सीधा और करारा प्रहार किया। उन्होंने PDA का मतलब समझाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का यह नारा केवल जनता को गुमराह करने का छलावा है। तावड़े ने तंज कसते हुए कहा कि सपा के लिए PDA का असली मतलब 'पराया धन अपना' है। एनडीए और भाजपा के कार्यकर्ता सपा के इस मंसूबे और स्लोगन को पूरी तरह नाकामयाब करेंगे। NDA की सरकार जनता के हक पर डाका कभी नहीं पड़ने देगी।
एनडीए जीतेगा चुनाव
यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुकी है। उन्होंने साफ कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देशों, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन, उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार को नई ऊंचाई देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के दिशा-दर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। विनोद तावड़े ने विश्वास जताया कि NDA गठबंधन का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत और एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा और ऐतिहासिक जीत हासिल करेगा।
एनडीए जीतेगा चुनाव
यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुकी है। उन्होंने साफ कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देशों, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन, उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार को नई ऊंचाई देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के दिशा-दर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। विनोद तावड़े ने विश्वास जताया कि NDA गठबंधन का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत और एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा और ऐतिहासिक जीत हासिल करेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)