लखनऊ में भवन का नक्शा पास करवाने के लिए फायर NOC अनिवार्य, आग की घटनाओं को रोकने के लिए LDA की सख्ती
लखनऊ में आग की घटनाओं को रोकने के लिए एलडीए ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। अब कमर्शल और सार्वजनिक भवन का नक्शा पास करवाने के लिए फायर एनओसी अनिवार्य होगा।

लखनऊ: शहर में लगातार बढ़ रही अग्नि दुर्घटनाओं के बाद एलडीए ने भवन निर्माण को लेकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। अब किसी भी कमर्शल और सार्वजनिक भवन का नक्शा पास करवाने के लिए फायर एनओसी अनिवार्य होगा।
बिना एनओसी के फाइल नहीं बढ़ेगी आगे
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने उत्तर प्रदेश अग्नि सुरक्षा एवं आपात सेवा अधिनियम 2022 और नियमावली 2024 के प्रावधानों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। उन्होंने बताया कि जिन भवनों के लिए नियमानुसार फायर एनओसी जरूरी है, उनका मनचित्र तभी जारी होगा जब अग्निशमन विभाग का वैध प्रमाण-पत्र प्रस्तुत होगा। बिना एनओसी के फाइल आगे नहीं बढ़ेगी।
नियम न मानने पर होगी कार्रवाई
15 मीटर से कम ऊंचाई या 500 वर्ग मीटर से कम क्षेत्रफल वाले होटल, स्कूल, अस्पताल, कोचिंग जैसे भवनों में फायर एनओसी भले जरूरी न हो, लेकिन नक्शा पास करवाते समय भवन स्वामी को फायर/इलेक्ट्रिकल सेफ्टी का शपथ पत्र देना होगा। छूट वाले भवनों को स्वीकृति के 3 महीने के अंदर या तो अग्नि सुरक्षा प्रमाण-पत्र लेना होगा या अग्निशमन विभाग से फायर ऑडिट करवाना होगा। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी। सभी एई और जेई को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर मानचित्र प्रकरण में अग्नि सुरक्षा नियमों का अनुपालन 100 फीसदी सुनिश्चित करें।
इन भवनों पर लागू होगा नियम
एलडीए ने होटल, गेस्ट हाउस, अस्पताल, स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, बैंक, सिनेमा, जिम, रेस्टोरेंट, बैक्वेट हॉल, कमर्शल प्रतिष्ठान और असेंबली भवनों को इस दायरे में रखा है।
'कमर्शल भवनों में आग की घटनाएं बढ़ी'
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने कहा कि हाल के वर्षों में 15 मीटर से कम ऊंचाई वाले कमर्शल भवनों मेंआग की घटनाएं बढ़ी है। कई वार बिल्डिंग बनने के बाद फायर सेफ्टी पर ध्यान नहीं दिया जाता। ऐसे में निर्माण शुरू होने से पहले ही सुरक्षा मानकों को लागू करवाया जाएगा, ताकि जान-माल का नुकसान रोका जा सके।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
पीएम सूर्य घर योजना में यूपी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भी सौर ऊर्जा को लेकर चल रहे अभियान का सकारात्मक असर दिख रहा है.
बहन की जिद और 14 साल का इंतजार… आखिर प्रबल अग्रवाल को मिला इंसाफ, हत्याकांड के 7 दोषियों को उम्रकैद की सजा
बिजनौर के बहुचर्चित प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में 14 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. फास्ट ट्रैक कोर्ट ने अपहरण, हत्या और साक्ष्य मिटाने के मामले में सातों दोषियों को उम्रकैद और भारी जुर्माने की सजा सुनाई. कोर्ट ने जांच में लापरवाही पर तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए.
भदोही हुआ 'संत रविदास नगर', पार्टी को मजबूत करने के लिए कल्याण सिंह मॉडल पर आगे बढ़ रही बीजेपी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही जिले का नाम एक बार फिर से 'संत रविदास नगर' करने की घोषणा की है। इस जिले का नाम पांचवी बार बदला जा रहा है। सबसे पहले सन 1997 में बीजेपी के तत्कालीन सीएम कल्याण सिंह ने इसके नाम में बदलाव का नोटिफिकेशन जारी किया था।
लखनऊ में नकली दवाओं के सिंडिकेट पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 FIR दर्ज; 9 दवा फर्में सील
उत्तर प्रदेश में नकली दवाओं के कारोबार के खिलाफ योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ के अमीनाबाद में सक्रिय अंतरराज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है।
