खबर युग

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंपनी ने कहा- नहीं हुई ब्लैकलिस्ट, सिर्फ मांगा गया जवाब… NHAI का दावा अलग

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद ही सड़क में दरारें और धंसने की घटनाओं ने गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. NHAI ने घटिया निर्माण के लिए PNC इंफ्राटेक को जिम्मेदार ठहराया है.

Gaurav Dwivedi
August 11, 2026
2 min read
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंपनी ने कहा- नहीं हुई ब्लैकलिस्ट, सिर्फ मांगा गया जवाब… NHAI का दावा अलग

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी PNC इंफ्राटेक गंभीर विवादों में घिरी हुई है. वहीं, कंपनी और नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के दावों में भी विरोधाभास सामने आया है. दरअसल, कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के कई हिस्सों में सड़क धंसने और जगह-जगह गड्ढे होने की बात सामने आई है.नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तकनीकी जांच में घटिया निर्माण और डामर की लेयर ठीक से नहीं बैठने की वजह से सड़क खराब होने का दावा किया गया है. एनएचएआई की ओर से कंपनी को नॉन-परफॉर्मर घोषित करने की कार्रवाई शुरू किए जाने की बात सामने आई थी. वहीं पीएनसी इंफ्राटेक ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को पत्र भेजकर सफाई दी कि उसे न तो ब्लैकलिस्ट किया गया है और न ही नॉन-परफॉर्मर घोषित किया गया है, बल्कि सिर्फ कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है.

पीएनसी इंफ्राटेक के शेयर में गिरावट

कंपनी ने लगातार बारिश को एक्सप्रेस-वे के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचने की वजह बताया है, लेकिन रिपोर्ट में दावा है कि 63 किलोमीटर के एक्सप्रेस-वे पर करीब 600 से 700 मीटर हिस्से में सड़क धंसने या उखड़ने की समस्या सामने आई है. यही नहीं करीब 84 जगहों पर गड़बड़ी की बात कही गई है. वहीं, विवाद के बीच पीएनसी इंफ्राटेक के शेयर में भी गिरावट देखने को मिली है.

NHAI की कार्रवाई और कंपनी की सफाई पर सवाल

अब सवाल सड़क निर्माण की गुणवत्ता, एनएचएआई की कार्रवाई और कंपनी की सफाई को लेकर उठ रहे हैं. आखिर एक्सप्रेस-वे की बदहाली के लिए जिम्मेदार कौन है? घटिया निर्माण, लगातार बारिश या फिर निगरानी में कहां चूक हुई? इस पूरे मामले पर अब जांच और कार्रवाई पर सबकी नजर है. बता दें कि इस कंपनी से विवादों से पुराना नाता रहा है.

पहले भी कंपनी और उसके अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग चुके हैं. साल 2024 में सीबीआई द्वारा हाईवे प्रोजेक्ट्स से जुड़े कथित रिश्वत के मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई थी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स