खबर युग

बेटे के सामने अवैध संबंधों का राज खुला तो… मां ने जान से मार डाला, अगले दिन प्रेमी ने भी की सुसाइड की कोशिश

कानपुर में मां को प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी गई. अगले दिन महिला के प्रेमी ने भी की जान देने की कोशिश. पुलिस जांच में जुटी.

Gaurav Dwivedi
September 12, 2026
3 min read
बेटे के सामने अवैध संबंधों का राज खुला तो… मां ने जान से मार डाला, अगले दिन प्रेमी ने भी की सुसाइड की कोशिश

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद खौफनाक और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. 14 वर्षीय किशोर को अपनी मां और पड़ोस के युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखना भारी पड़ गया. आरोप है कि विरोध करने पर मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही मासूम बेटे का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मां रात भर बेटे की लाश के पास बैठकर पूरी घटना को छुपाती रही.घटना गुरुवार रात की है. शुक्रवार की सुबह आरोपी महिला ने आसपास के लोगों और पड़ोसियों के बीच यह अफवाह फैला दी कि उसके 14 साल के बेटे की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है. हालांकि, गांव में महिला के अवैध संबंधों और हत्या की चर्चाएं तेज हो गईं. शंका होने पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दे दी.सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. जांच के दौरान किशोर की गर्दन और शरीर पर चोट के संदिग्ध निशान मिले, जिससे मामला सामान्य मौत का नहीं लगा. पुलिस ने शव को तुरंत कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

पोस्टमार्टम में गला घोंटने की पुष्टि, पिता करते हैं मुंबई में काम

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही पुलिस के दावों की पुष्टि हो गई. रिपोर्ट में साफ हुआ कि किशोर की मौत किसी बीमारी से नहीं, बल्कि सांस नली (गला) दबाने से हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक किशोर के पिता मुंबई में शटरिंग का काम करते हैं और घर का खर्च चलाते हैं. घर पर उनकी पत्नी और तीन बेटे रहते थे. ग्रामीणों के अनुसार, महिला का पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. गुरुवार रात बेटे ने दोनों को साथ देख लिया था, जिसके बाद यह खौफनाक वारदात घटी.

राज खुलने के डर से प्रेमी ने की खुदकुशी की कोशिश, तलाश में जुटी पुलिस

इधर, जब गांव में हत्या का मामला तूल पकड़ने लगा और पुलिस की जांच तेज हुई, तो आरोपी प्रेमी को अपने गिरफ्तार होने का डर सताने लगा. घबराहट में उसने अपने ही घर में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया. हालांकि, ऐन वक्त पर परिजनों और पड़ोसियों की नजर पड़ गई और उन्होंने शोर मचाते हुए उसे फंदे से नीचे उतार लिया. इसके तुरंत बाद आरोपी युवक मौका पाकर गांव से फरार हो गया. कानपुर पुलिस का कहना है कि हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी मां से पूछताछ की जा रही है और फरार प्रेमी की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स