स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में सवार थे संघ प्रमुख मोहन भागवत, फिरोजाबाद के पास ट्रेन पर पथराव से मच गया हड़कंप
संघ प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के ई-1 कोच में यात्रा कर रहे थे। ट्रेन कानपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इस दौरान फिरोजाबाद में उनकी ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियां आरोपी की तलाश में जुटी हैं।

उत्तर प्रदेश में ट्रेनों पर पथराव की बढ़ती घटनाओं के बीच गुरुवार को उस वक्त हंड़कंप मच गया, जब कानपुर से दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पथराव का शिकार हो गई। ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक (RSS) प्रमुख मोहन भागवत यात्रा कर रहे थे। जैसे ही खबर आम हुई। रेलवे के अधिकारियों से लेकर सुरक्षा बलों की नींद उड़ गई। आनन-फानन में टुंडला आउटर से पहले ट्रेन रोककर जांच की गई। इसके बाद एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। अब रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस आरोपी की तलाश में जुटे हैं।
घटनाक्रम फिरोजाबाद और मक्खीपुर के आसपास का है। गुरुवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के ई-1 कोच में सवार थे। ट्रेन कानपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई। फिरोजाबाद में ट्रेन पर अचानक से किसी ने पथराव कर दिया। रेल अधिकारियों को जब ये सूचना मिली तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि ट्रेन में संघ प्रमुख भी यात्रा कर रहे थे।
बहरहाल, फौरन अगले जंक्शन टुंडला के आउटर से पहले ट्रेन रोककर सघन जांच की गई। रेलवे सुरक्षा टीम जब संतुष्ट हो गई कि कोई यात्री चोटिल नहीं हुआ है। इसके बाद ही ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
मुख्यमंत्री दे चुके चेतावनी
पिछले सप्ताह ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बलों के साथ एक बैठक की थी। इसमें ट्रेनों पर पथराव पर चिंता जताते हुए असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए थे। सीएम की कड़ी चेतावनी के चंद दिनों के बाद ही फिरोजाबाद में ये एक और घटना सामने आ गई। इसने रेलवे अधिकारियों से लेकर स्थानीय पुलिस-प्रशासन में हलचल मचा दी है।
आरोपी की पहचान में जुटी सात टीमें
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है। स्थानीय पुलिस के साथ रेलवे सुरक्षा बल भी पहचान में जुटे हैं। सुरक्षा एजेंसियां भी चौकन्नी हैं। इस आशंका के साथ कि क्या इस घटना को साजिशन अंजाम तो नहीं दिया गया है?
हिरासत में एक संदिग्ध
फिरोजाबाद के एसएसपी आदित्य लांग्हे के मुताबिक, कानपुर से दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर फिरोजाबाद के पास किसी ने पत्थर फेंका था। इसमें कोच का एक शीषा टूट गया। इस प्रकरण में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सात टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)