खबर युग

'ससुर राजनीति से लें संन्‍यास तभी आकाश आनंद को बसपा में मिलेगी जिम्‍मेदारी', मायावती ने रख दी शर्त

मायावती ने कहा है कि आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ राजनीति से जब पूरी तरह संन्‍यास ले लेंगे, तभी उनके दामाद को बसपा जिम्‍मेदारी वापस देने पर विचार करेगी।

Gaurav Dwivedi
September 9, 2026
3 min read
'ससुर राजनीति से लें संन्‍यास तभी आकाश आनंद को बसपा में मिलेगी जिम्‍मेदारी', मायावती ने रख दी शर्त

लखनऊ: यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद और उनके ससुर पूर्व बसपा सांसद अशोक सिद्धार्थ को लेकर बड़ी बात बोली है। उनका कहना है कि अशोक सिद्धार्थ राजनीति से पूरी तरह संन्‍यास लें तभी आकाश आनंद का फ्री होकर पार्टी में काम करना संभव होगा। तभी पार्टी उनको उनकी जिम्मेदारियां वापस देने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

मायावती ने बुधवार दोपहर 4 पॉइंट में लंबा चौड़ा पोस्‍ट लिखा है। अपने X हैंडल पर बसपा प्रमुख ने लिखा है- बीएसपी का शीर्ष नेतृत्व भूले-भटके हुए लोगों को उनके अचार-व्यवहार आदि को ध्यान में रखकर पार्टी में शामिल कर रहा है। जो लोग इसकी राह में थोड़ा भी रुकावट बनने की कोशिश कर रहे हैं, उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई आदि भी की जा रही है। इसका चर्चित उदाहरण हैं बीएसपी के राज्यसभा सांसद रहे अशोक सिद्धार्थ।

'अशोक सिद्धार्थ को पार्टी ने कई बार सुधरने का मौका दिया'

मायावती ने आगे लिखा है- पार्टी ने अशोक सिद्धार्थ को सुधरने का एक नहीं बल्कि कई बार मौका दिया, लेकिन बीएसपी के मिशन से अधिक इन्होंने अपने निजी, पारिवारिक स्वार्थ और महत्वकांक्षा आदि को ज्‍यादा महत्व दिया। इसका खामियाजा इनके साथ-साथ इनके दामाद आकाश आनंद को भी भुगतना पड़ा है।

'अशोक सिद्धार्थ ने कभी बसपा मूवमेंट की परवाह नहीं की'

बसपा प्रमुख ने लिखा है- कुल मिलाकर इन्होंने अपने निजी स्वार्थ में आकाश आनंद और बसपा मूवमेन्ट की भी कभी सही से परवाह नहीं की है। इसके लिये अशोक सिद्धार्थ को औरों से कहीं अधिक बढ़चढ़ कर त्याग-तपस्या व कुर्बानी की मिसाल पार्टी व सामाज के सामने देनी चाहिये थी, किन्तु ऐसा ना होकर ठीक इसके उलटा ही होता रहा है।


'तभी आकाश पार्टी में फ्री होकर काम कर पाएंगे'

मायावती ने साफ किया कि अपने परिवार और दामाद आकाश आनंद के भविष्य को ध्यान में रखकर अशोक सिद्धार्थ के पास अभी भी मौका है कि वे अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को त्याग कर व निजी स्वार्थ आदि से ऊपर उठकर राजनीति से पूरी तरह से संन्यास ले लें। तब ऐसी स्थिति में आकाश आनंद का फ्री होकर पार्टी में काम करना संभव होगा। तभी फिर पार्टी उनको उनकी जिम्मेदारियां वापस देने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी, ताकि वे पार्टी में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें, ऐसी पार्टी में आम राय है।

यूपी समेत तीन राज्‍यों में चुनाव पर की चर्चा

मायावती ने अपने पोस्‍ट में लिखा है- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में विधानसभा का आम चुनाव अब बहुत नजदीक है। ये तीनों ही राज्य भीमराव अम्बेडकर के बहुजन समाज को शोषित से शासक वर्ग बनने हेतु उनके आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान के कारवां को आगे बढ़ाने के लिए बसपा और बहुजन मूवमेन्ट के लिये अति-महत्वूपर्ण ही नहीं बल्कि बहुत विशेष भी है। इसको ध्यान में रखकर ही बीएसपी के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ता, पदाधिकारी, पार्टी के समर्थक एवं शुभचिन्तक सभी लोग पूरे तन, मन, धन अर्थात हर प्रकार की कुर्बानी देकर पूरे जी-जान से यहां सत्ता प्राप्ति का अच्छा रिजल्‍ट लाने की मुहिम/मिशन में डटे हुए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स