लखनऊ में 20 दिन से लापता बेटी की तलाश में भटक रहा परिवार
लखनऊ में पीजीआई अस्पताल कर्मी की बेटी 20 दिन से लापता है। पिता ने मतांतरण कराकर सीरिया ले जाने का आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस ने सीरिया ले जाने की बात को निराधार बताया है।

लखनऊ। पीजीआई इलाके से 21 मई को लापता हुई पीजीआई अस्पताल कर्मी की बेटी का लगभग 20 दिन बाद भी कोई पता नहीं चला। पिता ने अस्पताल परिसर में रहने वाले इरशाद अली नाम के युवक पर 22 मई को बेटी को बहला-फुसला कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
मंगलवार को युवती के पिता ने आरोप लगाया कि इरशाद ने जबरन बेटी का मतांतरण कराया और उसे लेकर सीरिया चला गया। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस के साथ ही एटीएस और अन्य एजेंसियों ने भी जानकारी जुटाई है।
चार टीम आरोपित और लापता युवती की तलाश में दबिश दे रही हैं। मंगलवार को थाने पहुंचे युवती के पिता रोते-रोते इंस्पेक्टर के कार्यालय के बाहर ही गिर गए। लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला।
युवती के पिता और मां ने बताया कि बेटी 21 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई थी। पिता का आरोप है कि इरशाद अली पीजीआई परिसर में ही जीव-जंतु पकड़ने का काम करता था। वह लंबे समय से बेटी को परेशान कर रहा था।इसी दौरान उसका परिवार से संपर्क हुआ और वह बेटी के पीछे पड़ गया। बेटी की अश्लील फोटो एडिट कर ब्लैकमेल करने लगा। पिता का कहना है कि कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
उनका कहना है कि आरोपित के खिलाफ पहले से पीजीआई थाने में मुकदमे दर्ज हैं, इसके बावजूद उस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। कुछ समय पहले उसने दबाव बनाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा भी किया था।
पिता का कहना है कि इंटरनेट मीडिया और अन्य माध्यमों से मिल रही सूचनाओं के कारण उन्हें डर है कि कहीं उनकी बेटी का धर्मांतरण कर निकाह कराने की तैयारी तो नहीं की जा रही।
उन्होंने यह भी आशंका जताई कि कहीं आरोपी उसे सीरिया या किसी अन्य देश में तो नहीं ले गया। पिता ने जल्द बेटी की बरामदगी की मांग की है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामले की जांच में चार टीम लगी हैं। सीरिया ले जाने की बात निराधार है।
थाने पहुंचे पीजीआई पीजीआई अस्पताल के कई कर्मचारी
मामले को लेकर पीजीआई और चिकित्सा संस्थान के कर्मचारियों में भी नाराजगी है। परिवार के समर्थन में नर्सिंग एसोसिएशन खुलकर सामने आया है।
एसोसिएशन की अध्यक्ष लता सचान, महामंत्री विवेक, सचिव मनोज वर्मा, मंजू लता सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग कर्मचारी मंगलवार की शाम पीजीआई थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से युवती की जल्द बरामदगी की मांग की।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)