खबर युग

लखनऊ ईको गार्डन- पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के लिए पुलिस ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' को अनुमति दी, जुटने लगे छात्र

लखनऊ के इको गार्डन में CJP के प्रदर्शन के लिए 200 से 300 युवा जुट चुके हैं। अभिजीत दीपके का इंतजार जारी है, जबकि सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Gaurav Dwivedi
June 12, 2026
3 min read
लखनऊ ईको गार्डन- पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के लिए पुलिस ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' को अनुमति दी, जुटने लगे छात्र

लखनऊ: नीट पेपर लीक और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में गुरुवार को छात्रों और युवाओं का जमावड़ा शुरू हो गया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में सुबह से ही 200 से 300 छात्र और युवा पहुंच चुके हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके प्रदर्शन स्थल पर नहीं पहुंचे थे, जिसके चलते उपस्थित युवाओं में उनके आगमन को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

इधर प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इको गार्डन और उसके आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी है कि पूरा क्षेत्र मानो छावनी में तब्दील दिखाई दे रहा है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

सुबह से जुटने लगे छात्र

प्रदर्शन के लिए निर्धारित समय से पहले ही छात्र और युवा इको गार्डन पहुंचने लगे थे। कई छात्र हाथों में पोस्टर और बैनर लिए हुए दिखाई दिए। प्रदर्शन में शामिल युवाओं का कहना है कि वे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और पेपर लीक जैसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर यहां पहुंचे हैं।

अनुमति मिलने के बाद बढ़ी गतिविधियां

प्रदर्शन को लेकर पहले अनुमति का मुद्दा चर्चा में था, लेकिन बाद में प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को मंजूरी मिलने के बाद गतिविधियां तेज हो गईं। कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से युवाओं से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। इसका असर इको गार्डन में साफ दिखाई दिया, जहां विभिन्न इलाकों से आए छात्र एकत्र हुए. आयोजकों का कहना है कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं बल्कि छात्रों के हितों और उनके भविष्य की रक्षा के लिए किया जा रहा है। उनका दावा है कि जब तक परीक्षा प्रणाली में सुधार नहीं होगा, तब तक छात्रों की समस्याएं खत्म नहीं होंगी।

माहौल बिगाड़ने के आरोप में युवक को हटाया गया

प्रदर्शन के दौरान उस समय हलचल बढ़ गई जब कुछ कार्यकर्ताओं ने एक युवक पर जानबूझकर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की कुछ गतिविधियों पर प्रदर्शनकारियों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद बहस की स्थिति बन गई।

भारी पुलिस बल तैनात

प्रदर्शन को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। इको गार्डन और उसके आसपास के क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कई वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रवेश और निकास बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से हो, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए गए हैं। साथ ही किसी भी प्रकार की अराजकता या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा प्रदर्शन

दिनभर प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहा। मंच से वक्ताओं ने छात्रों के मुद्दों को उठाया और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की। आयोजकों ने भी प्रदर्शनकारियों से अनुशासन बनाए रखने और किसी भी प्रकार के उकसावे से दूर रहने की अपील की। इको गार्डन में हुआ यह प्रदर्शन केवल एक विरोध कार्यक्रम नहीं बल्कि उन हजारों-लाखों छात्रों की चिंता और आक्रोश का प्रतीक बनकर सामने आया, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि छात्रों की इन मांगों पर सरकार और संबंधित एजेंसियां आगे क्या कदम उठाती हैं।

खबर लिखे जाने तक नहीं पहुंचे थे अभिजीत दीपके

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स