लखनऊ में जमीन खरीदना होगा महंगा! कई गांवों में सर्किल रेट हुआ दोगुना
लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में जमीन की सरकारी कीमतों (सर्किल रेट) में बड़ा इजाफा होने जा रहा है. जिसके बाद आपकी जेब पर भारी भरकम असर पडे़गा

लखनऊ। राजधानी के जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र को छोड़कर सभी 332 गांवों में कृषि योग्य जमीनों का डीएम सर्किल रेट बढ़ाने का फैसला किया है। सर्किल रेट में सौ प्रतिशत से लेकर दो सौ प्रतिशत तक की वृद्धि का प्रस्ताव है।
अब आपत्तियों के निस्तारण के बाद चार जून को संशोधित दरें लागू होंगी। संशोधित दरों के लागू होने के बाद जिन गांवों में डीएम सर्किल रेट पहले प्रति हेक्टेयर बीस लाख था, वहां बढ़कर 35 से 40 लाख रुपये तक हो जाएगा।
एक अगस्त 2025 को लखनऊ में नया डीएम सर्किल रेट लागू हुआ था। इसमें शहर से लेकर गांव तक कृषि, आवासीय और व्यवसायिक जमीनों के सर्किल रेट में 25 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई थी। लखनऊ के मोहनलालगंज में 161 सरोजनीनगर में 52, बख्शी का तालाब में 95, मलिहाबाद में 13 और सदर क्षेत्र में छह गांवों की कृषि योग्य भूमि की दरों में वृद्धि का प्रस्ताव है।
डीएम विशाख जी ने बताया कि एक अगस्त को जो दरें लागू की गई थीं उनमें लखनऊ विकास प्राधिकरण के विस्तारित क्षेत्र और नगर निगम सीमा में आने वाले गांवों को छोड़कर शेष सभी 332 गांवों में सर्किल रेट बढ़ाया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व राकेश कुमार सिंह ने बताया कि संशोधित दरों पर दो जून तक आपत्तियां दाखिल की जा सकती हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि दरें बढ़ाने का फैसला दो बिंदुओं के आधार पर किया गया है।
प्रशासन का कहना है कि इन क्षेत्रों में जमीन की बाजार कीमतें सरकारी दरों से काफी ज्यादा थीं और तेजी से शहरीकरण हो रहा है. इसी वजह से सर्किल रेट में संशोधन किया गया है, जिससे सरकार को स्टाम्प शुल्क और राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी. उप जिलाधिकारी एवं उप निबंधकों द्वारा किये गए सर्वे वर्तमान में कृषि दरों में बाजारू मूल्य एवं प्रचलित सर्किल दर में भिन्नता पाई गई है, जबकि अकृषक दर बाजारू मूल्य के समतुल्य पाई गई. बढ़े हुए लक्ष्य की प्राप्ति के लिए यह आवश्यक हो गया था कि प्रचलित सर्किल दर और बाजारू मूल्य में भिन्नता समाप्त किया जाए.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
हमीरपुर - तालाब में डूबकर भाई-बहन समेत तीन मासूमों की मौत, कपड़े धोने में व्यस्त थी मां
छानी खुर्द गांव में तालाब में नहाते समय तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। मां तालाब के किनारे कपड़े धो रही थी, जब बच्चे गहरे पानी में समा गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
यूपी में 206 पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, लखनऊ के करीब एक दर्जन अफसर भी बदले
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच डीजीपी मुख्यालय ने 206 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस प्रशासनिक फेरबदल में लखनऊ समेत कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
प्रयागराज हत्याकांड- बड़ा बेटा ही निकला करोड़पति परिवार का कातिल, फिर दोस्त ने किया बेटे का मर्डर
प्रयागराज में करोड़पति परिवार के 4 सदस्यों की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मां-बाप और बहन की हत्या बेटे ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद दोनों ने घर से डेढ़ करोड़ रुपए के गहने लूटे। गहनों के बंटवारे को लेकर फिर आपस में विवाद हो गया। इसके बाद दोस्त ने बेटे की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने दुकान में बाहर से ताला लगाया और गहने लेकर फरार हो गया।
यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस में 80 सीटों पर बन सकती है बात,दो-तीन महीने पहले ही प्रत्याशी उतार देंगे अखिलेश
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा ने मास्टरस्ट्रोक खेला है. अखिलेश यादव बगावत रोकने के लिए चुनाव से 3 महीने पहले ही टिकट घोषित करेंगे, वहीं लोकसभा की सफलता दोहराने के लिए कांग्रेस के साथ 80 सीटों के आसपास गठबंधन का फार्मूला तैयार हो रहा है.
