चेक बाउंस मामला: कोर्ट का बड़ा फैसला: पुलिस कमिश्नर लखनऊ पर कार्रवाई के लिए डीजीपी को निर्देश
चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में कोर्ट ने डीजीपी को आदेश जारी किया है। कहा कि पुलिस कमिश्नर लखनऊ पर 10 दिन में कार्रवाई करें। एनआई एक्ट केस में आरोपी की गिरफ्तारी में लापरवाही का मामला है।

लखनऊ: चेक बाउंस से जुड़े एक पुराने मामले में अदालती आदेश के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी न होने और रिपोर्ट देने में लापरवाही बरतने पर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। सुल्तानपुर के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतीक आर्या की अदालत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को आदेश दिया है कि वह 10 दिनों के भीतर लखनऊ के पुलिस कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई करें और आरोपी के खिलाफ जारी वारंट का पालन सुनिश्चित कराएं।
अदालत ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि तय समय के भीतर आदेश का पालन नहीं किया गया, तो इस मामले को आगे की कार्रवाई के लिए सीधे हाईकोर्ट भेज दिया जाएगा। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 26 जून की तारीख तय की है।
क्या है पूरा मामला?
जमीन के नाम पर धोखाधड़ी: सुल्तानपुर के कोतवाली नगर (ओमनगर) निवासी आदर्श मिश्रा ने 8 मार्च 2019 को अदालत में एक मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत के अनुसार, लखनऊ के कृष्णा नगर (मानस नगर) निवासी रजनीश शर्मा ने उनसे जमीन दिलाने के नाम पर 3.75 लाख रुपये लिए थे।
बाउंस हुआ चेक: जब रजनीश जमीन नहीं दिला पाया और आदर्श ने अपने पैसे वापस मांगे, तो उसने 3.75 लाख रुपये का एक चेक थमा दिया, जो बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया। पैसे न मिलने पर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।
हाईकोर्ट के आदेश की भी हुई अनदेखी
अदालत ने आरोपी रजनीश को अगस्त 2019 में ही समन जारी किया था, लेकिन वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद अप्रैल 2022 में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया।
इस बीच, पीड़ित की अर्जी पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने भी निचली अदालत को निर्देश दिया था कि वह 6 महीने के भीतर इस केस का निपटारा करे। हाईकोर्ट के इसी आदेश का हवाला देते हुए सुल्तानपुर कोर्ट ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर को आरोपी रजनीश शर्मा को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद लखनऊ पुलिस अब तक आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही, जिसे कोर्ट ने बेहद गैर-जिम्मेदाराना माना है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)